पाली

Pali Road Accident: 2 बहनों के इकलौते भाई का सिर फटा, सड़क पर बिखरा खून, टेंपो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

Pali road accident: मंडिया रोड पर गलत दिशा से आए लोडिंग टेंपो ने बाइक सवार श्यामलाल (25) को जोरदार टक्कर मारी। सिर फटने से घायल युवक को बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया।
2 min read
Nov 13, 2025
Pali Road Accident
इलाज के लिए ले जाते हुए (फोटो- पत्रिका)

Pali road accident: पाली शहर की मंडिया रोड की मुख्य सड़क पर बुधवार रात गलत दिशा में आए एक लोडिंग टेंपो चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान युवक का सिर फट गया और खून सड़क पर बिखर गया।


हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, पाली शहर के भेरूबाग निवासी श्यामलाल (25) पुत्र शंकरलाल लोहार जो बुधवार रात बाइक लेकर अपने घर से मंडिया रोड की मुख्य सड़क स्थित हरिओम होटल के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान तेज गति और गलत दिशा में आर एक लोडिंग टेंपो चालक ने उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के दौरान युवक बाइक सहित जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसका सिर फट गया और खून सड़क पर बिखर गया। घटना को देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने तुरंत घायल युवक को कार में डालकर उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचा।


घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां जमा लोगों को हटाया और वाहनों को मौके से हटवा कर सड़क किनारे रखवाया। इस दौरान एक तरफ मार्ग पर जाम लगा रहा।


सबसे छोटा है श्यामलाल


अस्पताल पहुंचे घायल युवक के परिजनों ने बताया कि श्यामलाल दो बहनों में सबसे छोटा है। बुधवार रात घर पर बजरी का आटा देने आया। इसके बाद वो बाइक लेकर मंडिया रोड की मुख्य सड़क होते हुए हरिओम होटल के पास लोडिंग टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में घायल युवक के परिजन और रिश्तेदार के साथ लोग जमा हो गए।

Updated on:
13 Nov 2025 07:42 am
Published on:
13 Nov 2025 07:42 am