पाली

विधानसभा आम चुनाव 2018 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए ये नियम…

-मतदान दल में लगे कार्मिक पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 12:43 PM IST
Rajasthan Assembly election 2018
विधानसभा आम चुनाव 2018 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए ये नियम...

पाली। विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान मतदान दलों व अन्य चुनाव कार्य में लगे कार्मिक, पुलिस कार्मिक, ड्राइवर आदि पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान दल व अन्य चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों, पुलिस कार्मिकों व ड्राइवरों आदि को प्रारूप-12 उपलब्ध करवाया गया है। जिसे भरकर प्रशिक्षण स्थल पर जमा करवाने के बाद उन्हें डाक मतपत्र जारी किए जाएंगे।

पाली जिले में नियुक्त अन्य जिलों के मतदाता कार्मिक भी अपना प्रारूप-12 प्रशिक्षण स्थल पर रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अन्य विधानसभा से संबंधित प्रारूप-12 जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसके आधार पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रारूप-12 प्रेषित किया जाकर डाक मतपत्र जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियुक्त कार्मिक अपने भाग सं या, मतदान क्रमांक, पहचान पत्र सं या, पता आदि की सही पूर्ति कर प्रारूप-12 जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें समय पर पोस्टल बैलेट जारी किए जा सके।

प्रथम स्तरीय प्रशिक्षण 12 से
पाली। विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए जिले के सभी विधानसभा मु यालयों पर मतदान दलों का प्रथम स्तरीय प्रशिक्षण 12 नव बर से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान दल के प्रथम
प्रशिक्षण में पीआरओ व पीओ प्रथम का एक दिवसीय प्रशिक्षण 12 से 15 नव बर तक आयोजित होगा। इसके साथ ही 11 नव बर को सेक्टर मजिस्ट्रेट का द्वितीय प्रशिक्षण राजकीय बांगड़ कॉलेज में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतारण में 12 व 13 नव बर को सुबह 10 बजे से तहसील जैतारण व रायपुर के मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय सोजत में तहसील सोजत व मारवाड़ जंक्शन के मतदान दलों का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जबकि 14 व 15 नव बर को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली में तहसील पाली व रोहट, रामावि बाली न बर एक में तहसील बाली व देसूरी तथा राआउमावि सुमेरपुर में तहसील सुमेरपुर व रानी के मतदान दलों का प्रशिक्षण सुबह आयोजित किया जाएगा। इसी तरह पीओ द्वितीय व तृतीय का प्रथम प्रशिक्षण 14 व 15 नव बर को
राआउमावि जैतारण में तहसील जैतारण व रायपुर का, राजकीय महाविद्यालय सोजत में तहसील सोजत व मारवाड़ जंक्शन का सुबह 10 बजे शुरू होगा। 16 व 17 नव बर को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली में तहसील पाली व रोहट, रामावि बाली न बर एक में तहसील बाली व देसूरी, राआउमावि सुमेरपुर में तहसील सुमेरपुर व रानी के मतदान दल पीओ द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इवीएम तैयारी स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण 18 नव बर को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण 30 नव बर को नगर परिषद ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

Published on: