12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : टमाटर से भरा ट्रक पलटा, लोग थैलियां भरकर ले गए
Play video

VIDEO : टमाटर से भरा ट्रक पलटा, लोग थैलियां भरकर ले गए

-सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन के निकट हुआ हादसा-घायल हुआ ट्रक चालक व खलासी

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 25, 2018

पाली। फोरलेन पर सदर थाने के निकट टमाटर से भरा हुआ एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी के चोटें आई। पुलिस के अनुसार तडक़े करीब चार बजे गुजरात से टमाटर लेकर एक मिनी ट्रक पीपाड़ जा रहा था। पुल के निकट एक अन्य ट्रक को साइड देने के चक्कर में मिनी ट्रक पलट गया। मौके पर टमाटर बिखर गए। सूचना पर पुलिस व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक व खलासी को पायलट नरेन्द्र कीर ने प्राथमिक उपचार किया और अस्पताल पहुंचाया। मिनी ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

टमाटर की थैलियां भरकर ले गए लोग
ट्रक के पटलने की घटना के बाद आसपास के लोग अपनी घरों से थैलियां लेकर घटना स्थल पहुंच गए। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों थैली में टमाटर भरकर ले जाते नजर आए। बाद में ट्रक मालिक ने मौके पर पहुंचकर अन्य ट्रक में टमाटर भरवाए।

दो मंदिरों में चोरी
रानी। पादरली सिंघलान व बिजोवा के मंदिरों के चोरों ने ताले तोडकऱ चांदी के छत्र ,नाग व नगदी आदि चोरी कर लिए। पादरली सिंघलान निवासी सुमेरसिंह ने बताया कि सुबह मंदिर की सफाई के लिए जाने पर ताला टूटा हुआ मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। मंदिर से पांच छत्र, दो नाग व तीन हजार रुपए चोरी हुए है। वहीं बिजोवा निवासी भरत माली ने बताया कि चामुण्डा माताजी मंदिर में वह मंदिर की सफाई करने आए तोलाराम सुथार को फूल माला देने जा रहा था। इस दौरान उसने साइड का दरवाजा खुला देखा और पुलिस को सूचना दी। मंदिर से नगदी चोरी हुई है। चोर नकली आभूषण भी ले गए।