पाली

राजस्थान में यहां भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी के शीशे तोड़े, धक्का-मुक्की भी की गई

जोजावर के राजीव चौक में भाजपा प्रत्याशी केसाराम चौधरी जनसभा कर रहे थे। इस दौरान दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। ऐसे में सभा को जल्द खत्म कर वे वहां से निकल गए।
less than 1 minute read
Nov 24, 2023
rajasthan_bjp_kesaram_choudhary.jpg

rajasthan election पाली जिले के जोजावर कस्बे से गुरुवार को जनसंपर्क सभा कर निकले भाजपा प्रत्याशी केसाराम चौधरी की गाड़ी को रुकवाकर कुछ लोगों ने शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। फिलहाल किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को जोजावर के राजीव चौक में भाजपा प्रत्याशी केसाराम चौधरी जनसभा कर रहे थे। इस दौरान दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। ऐसे में सभा को जल्द खत्म कर वे वहां से निकल गए। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान धनला मार्ग पर कुछ लोग व महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे आए और उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक शीशे तोड़ दिए।


मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस ने यहां से खुशवीर सिंह जोजावर को टिकट दिया है। वहीं भाजपा से केसाराम चौधरी चुनाव मैदान में है।


मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट से कौन-कौन मैदान में
1. कांग्रेस के खुशवीर सिंह
2. भाजपा के केसाराम चौधरी
3. बसपा की गजराज कंवर
4. आप के नरपतसिंह
5. महाभारत पार्टी के मनोहरदास
6. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के वजाराम परिहार
7. निर्दलीय इन्द्रसिंह
8. निर्दलीय कानाराम
9. निर्दलीय धन्नाराम


यह भी पढ़ें : हैलो मैं अशोक गहलोत बोल रहा हूं... क्या आपके पास भी आया है फोन

Published on:
24 Nov 2023 01:40 pm