Rajasthan Chunav 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अशोक गहलोत व अपने इलाके के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व बड़े नेताओं के या तो आम लोगों के मोबाइल नम्बर मिलते ही नहीं और मिल भी जाते है तो उनसे आसानी से बात भी नहीं होती है। लेकिन इस चुनावी मौसम में लोगों के मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कई मंत्री व पूर्व विधायकों के रोज कई बार फोन कॉल आ रहे हैं।