पाली

राजस्थान में यहां हाइवे के ढाबों पर चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ‘बेखबर’, देह व्यापार का घिनौना खेल जानकर उड़ जाएंगे होश?

Rajasthan News : पाली से सोजत और सुमेरपुर हाइवे पर जिस्मफरोशी के ढाबे फल-फूल रहे हैं। कई ढाबे तो ऐसे हैं, जिन पर न भोजन मिलता है न चाय-पानी। दिखावे के तौर पर बाहर नमकीन की पुड़िया लटकती नजर आती है। अंदर होता है जिस्मफरोशी का धंधा। मजे की बात है कि धंधे में लिप्त लोगों को न तो पुलिस का भय है और न लड़कियों व दलालों को।

2 min read
May 17, 2024
Rajasthan on highway dhabas prostitution business Police oblivious Dirty game of prostitution you will lose your senses
एक ढाबे पर देह व्यापार से जुड़ी एक युवती और एक ढाबे पर बैठा दलाल जो ग्राहकों से बात करता है। 

Rajasthan on Highway Dhabas Prostitution Business : पाली से सोजत और सुमेरपुर हाइवे पर जिस्मफरोशी के ढाबे फल-फूल रहे हैं। कई ढाबे तो ऐसे हैं, जिन पर न भोजन मिलता है न चाय-पानी। दिखावे के तौर पर बाहर नमकीन की पुड़िया लटकती नजर आती है। अंदर होता है जिस्मफरोशी का धंधा। मजे की बात है कि धंधे में लिप्त लोगों को न तो पुलिस का भय है और न लड़कियों व दलालों को। पाली से सोजत के रास्ते में जाडन, बागावास के आगे और सोजत सिटी के निकट कई ढाबों पर जिस्मफरोशी लंबे समय से चल रही है। सुमेरपुर मार्ग पर भी ढोला, गुंदोज, सांडेराव और सुमेरपुर-शिवगंज के आसपास यह धंधा बेखौफ पनप रहा है। पत्रिका ने बोगस ग्राहक के जरिए इस धंधे की परतें उधेड़ी। पत्रिका के पास इसके वीडियो भी उपलब्ध है।

पुलिस 'अनजान'…ग्राहकों से छुपा नहीं

जिस्मफरोशी के ढाबों पर पुलिस की नजर शायद नहीं पड़ी होगी, लेकिन ग्राहकों से कोई ढाबा छिपा नहीं है। ग्राहक सीधा यहां पहुंच जाता है। ट्रक चालक ही नहीं शहर-कस्बों से भी लोग यहां आसानी से आ जाते हैं। इस धंधे को पनपाने में कई दलाल भी शामिल हैं। वे ग्राहक भेजते हैं। पांच सौ से लेकर पन्द्रह सौ रुपए में सौदा होता है। ढाबा चलाने वाले इतने माहिर होते हैं कि वे ग्राहक की शक्ल और सूरत देखकर ही पता लगा लेते हैं।

लड़कियां बाहरी, 15 दिन में बदल देती जगह

जिस्मफरोशी का धंधे के लिए भी होटलों और ढाबों की एक चैन बनी है। इसमें लड़कियां अन्य राज्यों से लाई हुई होती है। एक ढाबे पर 10-15 दिन से ज्यादा नहीं रुकती। इसके बाद दूसरी जगह पहुंच जाती है। एक ढाबे पर एक या दो लड़की रहती है।

बोगस ग्राहक-ढाबा संचालक के बीच बातचीत

ग्राहक - सर्विस मिलेगी?
ढाबा संचालक - बिल्कुल मिल जाएगी। फुल सर्विस के एक हजार…हाफ के पांच सौ।

ग्राहक - कुछ कम करो, यह ज्यादा है। सात सौ तक दे सकता हूं।
ढाबा संचालक - इसमें क्या कम करेें। सात सौ रुपए तो लड़की ले लेगी। तीन सौ में होटल किराया, पुलिस की बंदी और मेरा मुनाफा।

ग्राहक - लड़की देख सकता हूं?
ढाबा संचालक - पीछे जाकर देख लो। दो लड़कियां है।

ग्राहक - लड़की को साथ ले जाने की सुविधा है?
ढाबा संचालक - साथ भेजने में रिस्क रहती है, लेकिन छह हजार रुपए लगेंगे। होटल भी हमारी फिक्स है। लड़की होटल से बाहर नहीं जाएगी। उसके साथ जबरदस्ती भी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :

Published on:
17 May 2024 05:44 am