पाली

Pali: सुहागरात की तैयारी करने गया था दूल्हा, दुल्हन किसी दूसरे के साथ… दो दिन बाद लगा दूसरा झटका

Pali Crime News: उसके बाद 21 तारीख को दूल्हा और दुल्हन की सुहागरात थी। दूल्हा इसके लिए तैयारी कर रहा था। लेकिन शाम होने से पहले ही खबर आई की दुल्हन गायब है।
2 min read
Apr 27, 2025
Feature image
Demo Pic

Bride Missing After Marriage: पाली जिले के रोहट थाना इलाके से गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी के दूसरे ही दिन घर से गायब हुई दुल्हन को दस्तयाब किया है। उसे भगाने वाले और पिछले दो साल से उसका रेप करने वाले आरोपी को तलाश किया जा रहा है। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष सदमे में है।

प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने बताया कि रोहट इलाके में रहने वाले एक युवक की शादी 19 अप्रेल को नजदीक के ही इलाके में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। दुल्हन करीब 19 साल की थी। शादी के अगले दिन दुल्हन की विदाई के बाद घर में पूजा-पाठ और अन्य शादी के रीत-रिवाज चलरहे थे। उसके बाद 21 तारीख को दूल्हा और दुल्हन की सुहागरात थी। दूल्हा इसके लिए तैयारी कर रहा था। लेकिन शाम होने से पहले ही खबर आई की दुल्हन गायब है।

शाम से लेकर रात भर जांच पड़ताल करने के बाद 22 अप्रेल को पता चला कि दुल्हन के पीहर के नजदीक ही रहने वाला एक युवक करीब दो साल से उसे परेशान कर रहा था और कई बार उसके साथ रेप किया था। उस पर लगातार दबाव बनाता था। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों से सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि युवती को पाली नजदीक के ही इलाके में बंधक बनाया गया है। पुलिस वहां पहुंची और अगले दिन दुल्हन को वहां से दस्तायब किया। उसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और जब वह नाबालिग थी तब से उसके साथ संबध बना रहा था। आरोपी ने युवती को कहा था कि वह किसी और से शादी नहीं करेगी। लेकिन परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। पुलिस ने कहा कि तीन-चार दिन से लगातार आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

Updated on:
27 Apr 2025 02:16 pm
Published on:
27 Apr 2025 01:58 pm