पाली

रोज टपरी पर नाश्ता करता है ये बंदर, बेखौफ अंदाज ने बना दिया लोगों का चहेता

Pali News: सुबह जैसे ही बाजार की दुकानें खुलती हैं, एक खास ‘मेहमान’ बिना बुलाए चाय की टपरी पर आ पहुंचता है। यह मेहमान कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर है
less than 1 minute read
Apr 11, 2026
tea stall monkey
सेवाड़ी में एक चाय की होटल पर चाय पीता बंदर। Photo- Patrika

Pali News: सेवाड़ी (पाली)। सेवाड़ी के बारला बेरा चौक में इन दिनों एक अनोखी कहानी रोज सुबह लिखी जा रही है। जहां इंसान और एक बंदर के बीच ऐसा रिश्ता बना है, जो हर किसी का दिल छू लेता है।

सुबह जैसे ही बाजार की दुकानें खुलती हैं, एक खास ‘मेहमान’ बिना बुलाए चाय की टपरी पर आ पहुंचता है। यह मेहमान कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर है, जिसने पिछले करीब 20 दिनों से अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में इस टपरी को शामिल कर लिया है।

हाथ से चाय पिलाते हैं लोग

चौंकाने वाली बात यह नहीं कि वह आता है, बल्कि यह है कि वह पूरी तरह बेखौफ होकर लोगों के बीच बैठता है मानो वह भी इस गांव का ही हिस्सा हो। टपरी पर मौजूद लोग भी उसे पराया नहीं मानते। बड़े प्यार से कोई उसे बिस्कुट खिलाता है, तो कोई अपने हाथों से चाय पिलाता है। सबसे खास बात यह है कि बंदर का स्वभाव बेहद शांत है। न वह किसी को डराता है, न ही कोई नुकसान पहुंचाता है।

नजारे को देखने के लिए रुक जाता है हर कोई

बस चुपचाप बैठकर अपने ‘दोस्तों’ के साथ नाश्ते का आनंद लेता है। इस दिलचस्प नजारे को देखने के लिए राहगीर भी कुछ पल रुक जाते हैं और मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते। सेवाड़ी का यह छोटा सा चौक इन दिनों एक बड़ा संदेश दे रहा है कि यदि इंसान चाहे तो प्रकृति और वन्य जीवों के साथ प्रेम, विश्वास और सह-अस्तित्व का रिश्ता पूरी खूबसूरती से निभाया जा सकता है।

Updated on:
11 Apr 2026 05:12 pm
Published on:
11 Apr 2026 05:09 pm