पाली

पूर्व विधायक के बेटे की मौत, पत्नी के दुख में फेसबुक पर लाइव आकर खाया जहर

सिरोही के रेवदर और बाड़मेर के गढ़ सिवाना से विधायक रह चुके टिकमचंद कांत के पुत्र सुनीष कांत की रविवार रात को मौत हो गई।

less than 1 minute read
May 16, 2023
photo_2023-05-16_12-46-26.jpg

आबूरोड. सिरोही के रेवदर और बाड़मेर के गढ़ सिवाना से विधायक रह चुके टिकमचंद कांत के पुत्र सुनीष कांत की रविवार रात को मौत हो गई। वह तलहटी स्थित निजी अस्पताल में उपचाररत था। उसने तीन दिन पहले फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाते हुए विषाक्त वस्तु का सेवन किया था।

शहर पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। सांतपुर हाल कुई निवासी मनन कांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसके पिता सुनीष (48) पुत्र टिकमचंद कांत काफी समय से परेशान थे। शुक्रवार शाम को तनाव के कारण विषाक्त खा लिया था।

यह था मामला
गौरतलब है कि सुनीष कांत के विषाक्त सेवन करने से तबीयत बिगड़ने पर परिजन सरकारी अस्पताल ले गए थे, जहां से ग्लोबल अस्पताल लाया गया। दो दिन आइसीयू में रहने के बाद रविवार रात 1 बजे उपचार के दौरान कांत ने दम तोड़ दिया। कांत ने फेसबुक पर लाइव रहते हुए बाय-बाय आबूरोड लिखा था। उसने 6.31 मिनट के वीडियो में वह कार में बैठा नजर आया। उसने आत्महत्या करने की बात कहते हुए पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान होना बताया। वह लाइव वीडियो में विषाक्त वस्तु का सेवन करते नजर आया।

Published on:
16 May 2023 01:49 pm