
जैतारण (पाली) । चेन्नई के मदुरहौल थाना के पुलिस निरीक्षक पेरियापांडयल की जैतारण रामावास मार्ग स्थित एक चूने के भट्टे पर गोली मार कर हत्या के बाद फरार आरोपित नाथूराम जाट की तलाश में जिले भर की पुलिस जुटी हुई है।
आरोपित का सुराग नहीं जुटा सकी पुलिस
अलग-अलग टीमें आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, बावजूद इसके घटना के दूसरे दिन गुरुवार देर शाम तक पुलिस आरोपित का सुराग नहीं जुटा सकी है। इधर, चेन्नई पुलिस के ज्वाइंट कमिशनर संतोष कुमार गुरुवार को जैतारण पहुंचे। उन्होंने जैतारण वृत्ताधिकारी विरेन्द्रसिंह व चेन्नई पुलिस के सीआई पीएम मुनिशेखर से घटना की जानकारी ली।
जैतारण के आस-पास के होटल-ढाबे खंगाले
पुलिस ने आरोपित की तलाश में जैतारण, आनंदपुर कालू व रास थानाप्रभारी के नेतृत्व में तीन टीमें जुटी हुई है। गुरुवार को टीमों ने जैतारण के आस-पास के होटल-ढाबे खंगाले। साथ ही ब्यावर, अजमेर , जयपुर , पाली के रेलवे स्टेशन, बस डिपो खंगाले। आरोपित के हवाई जहाज से चेन्नई-बैंगलूरु की तरफ फरार होने की आशंका के चलते जयपुर एयरपोर्ट भी खंगाला।
किसकी पिस्टल से लगी गोली, यह जांच का विषय
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि मृतक पुलिस निरीक्षक को गोली आरोपित ने मारी या साथी की पिस्टल से गोली लगी। इसका खुलासा अनुसंधान के बाद ही होगा।
ज्वैलरी शॉप में चोरी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
जोधपुर के रातानाडा थाना पुलिस ने चेन्नई में ज्वैलरी शॉप में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में जोधपुर जिले के धाणामगरा (बिलाड़ा) निवासी दिनेश पुत्र केसाराम जाट को बुधवार देर रात को शिकारगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दिनेश बिलाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह बिलाड़ा थाने का स्टेण्डिंग वारंटी भी है।
Rajsamand Live Murder को लेकर उदयपुर में बवाल, खुल रहेंगे स्कूल-कॉलेज, इंटरनेट बैन