पाली

Weather Update : आज से पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय, 26-27 फरवरी को इन जिलों में होगी बारिश

Weather Update : मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 डिग्री व अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस कारण अब सुबह व शाम को भी सर्दी का अहसास कम हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2024, 11:48 AM IST
weather_forecast_weather_prediction_of_mp_rain_thunderstorm_alert_in_many_districts_of_mp.jpg

Weather Update : मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 डिग्री व अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस कारण अब सुबह व शाम को भी सर्दी का अहसास कम हो गया है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं या बहुत कम पहन रहे हैं। उधर, पाली शहर के साथ जिले में गुरुवार को बादलों की आवाजाही रही। अभी आने वाले दो से तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 23 से 25 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26 व 27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रह सकती है। इससे कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन और कहीं-कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।यहां हो सकती है बरसात

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 व 27 फरवरी को जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी बादल छाने के साथ हल्की बरसात हो सकती है।

Published on: