5 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जनके साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है और सलाह दी है कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें ।