पाली

Weather News : नया पश्चिमी विक्षोभ से इन चार जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather News : प्रदेश में शीतलहर जारी है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश के चार जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर चली।

less than 1 minute read
Jan 15, 2024

weather news : राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को प्रदेश के चार जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर चली। इससे रात के पारे में गिरावट आई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य डिग्री रहा। वहीं, अलवर में 4.4, पिलानी में 3 और चूरू में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।


पश्चिमी विक्षोभ व उसके प्रभाव के कारण तेज सर्दी के बाद रविवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम केन्द के अनुसार आने वाले 36 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा। उधर, 16 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उसके प्रभाव से बरसात व बर्फबारी होने पर प्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ सकता है।

कहां कितना तापमान

माउंट आबू : 0

अलवर : 4.4

पिलानी : 3

चूरू : 4.2

गंगानगर : 5.3

संगरिया : 5.6

सिरोही : 6.1

फतेहपुर : 6.0

करौली : 6.2

वनस्थली : 6.7

जैसलमेर : 6.5

Updated on:
15 Jan 2024 08:02 am
Published on:
15 Jan 2024 08:01 am
Also Read
View All