पन्ना

एकात्म यात्रा के स्वागत के लिए पन्ना में उमड़ी आस्था, जनसंवाद कर सामाजिक समरसता का दिलाया संकल्प

मप्र में शुरू एकात्म यात्रा गुरुवार को पन्ना जिले के पवई विकासखंड पहुंची।

2 min read
Dec 29, 2017
akatm yatra latest news in panna madhya pradesh

पन्ना। जिले में एकात्म यात्रा के दूसरे दिन यात्रा सुबह देवेन्द्रनगर से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होती हुई जनपद पंचायत पवई पहुंची। आदि शंकराचार्य के पादुकाओं के पूजन तथा स्वामी अखिलेश्वरानंद के दर्शन के लिए आस्था उमड़ पड़ी। यात्रा मार्ग के दोनों ओर स्वागत के लिए स्लोगन और संदेश लिखे थे।

उन्होंने जनपद पंचायत के प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन स्वामी अखिलेश्वरानंद ने नगर परिषद ककरहटी व जनपद पंचायत गुनौर में भी लोगों से जनसंवाद कर सामाजिक समरसता एवं एकात्म भाव का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान यात्रा के नेतृत्वकर्ता महामंडलेश्वर एवं अध्यक्ष गौसंवर्धन बोर्ड मध्यप्रदेश शासन ने वंदे भारत मातरम् श्लोक गायन के साथ अपनी बात प्रारंभ की।

ये भी पढ़ें

एकात्म यात्रा का पन्ना जिले में प्रवेश, प्रभारी मंत्री ललिता यादव की ने अगुवाई

सामाजिक संगठन एवं समरसता का संदेश दिया

संगठन का प्रतीक बंधी हुई मुट्ठी का महत्व बताते हुए जयघोष के नारे लगवाकर सामाजिक संगठन एवं समरसता का संदेश दिया। जिले में एकात्म यात्रा पचमठा (रीवा) से शुरू होकर रीवा, सिंगरौली, सीधी एवं सतना से होते हुए पहुंची है। जो यहा से छतरपुर, टीकमगढ़ एवं अन्य जिलों से होती हुई ओंकारेश्वर पहुंचेगी। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह बागरी, जिला यात्रा प्रभारी जय प्रकाश चतुर्वेदी, कलेक्टर मनोज खत्री, पूर्व विधायक राजेश वर्मा, जिला समन्वयक सुशील नामदेव आदि उपस्थित रहे।

यात्रा में सहयोग की अपील

पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिले के सभी पेंशनर्स को एकात्म यात्रा में सहभागिता करने के लिए कहा है। संघ के जिलाध्यक्ष किशोरी प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा, एकात्म यात्रा के तहत जन संवाद का कार्यक्रम 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे से छत्रसाल पार्क में आयोजित होना है।

एकात्म यात्रा मार्ग में जगह-जगह पादुका पूजन

देवेंद्रनगर से रवाना होने के साथ ही यात्रा गुनौर के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रा का मार्ग में जगह-जगह तोरण सजाकर स्वागत स्वगत किया गया। ग्राम पंचायत सकरिया में एकात्म यात्रा का स्वागत वंदन किया गया। ग्राम पंचायत गढ़ीपड़रिया में पुष्प वर्षा कलश के साथ जय शंकराचार्य के उद्घोष किया। ग्राम पंचायत रानीपुरा ने भी भव्य स्वागत किया। एकात्म यात्रा ककरहटी पहुंची।

अमानगंज में आज एकात्म यात्रा का होगा स्वागत

हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एकात्म यात्रा अमानगंज पहुंचेगी। जिसमें आदि शंकराचार्य की चरण पादुकाओं के साथ एवं उनके महामंडलेश्वर साधु संतों का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर की जनता एवं आसपास की जनता द्वारा साधु-संतों का स्वागत किया जाएगा।

गुनौर में जनपद कार्यालय के समीप पूजन

देवेंद्रनगर से चलने के बाद एकात्म यात्रा गुनौर जनपद कार्यालय पहुंची। यहां पर चरण पादुकाओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा का मार्ग में ककरहटी, पड़ेरी आदि स्थानों जगह-जगह कलश सजाकर स्वागत किया गया। भेाजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसके बाद यात्रा पटनाकला और शंकरगढ़ होते हुए पवई क्षेत्र में प्रस्थान कर गई।

ये भी पढ़ें

हिंदी की जगह अंग्रेजी का प्रश्न-पत्र मिलने से बवाल, एक नजर में जानिए पूरा मामला
Published on:
29 Dec 2017 12:26 pm
Also Read
View All