9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकात्म यात्रा का पन्ना जिले में प्रवेश, प्रभारी मंत्री ललिता यादव की ने अगुवाई

मप्र के पन्ना जिले में एकात्म यात्रा का प्रवेश ग्राम सुंदरा से हुआ।

2 min read
Google source verification
akatm yatra in panna

akatm yatra in panna

पन्ना। जिले में एकात्म यात्रा का प्रवेश ग्राम सुंदरा से हुआ। यात्रा का नेतृत्व स्वामी अखिलेश्वरानंद महामंडलेश्वर द्वारा किया गया। जय शंकराचार्य के उद्घोष, गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ जिले की प्रभारी मंत्री ललिता यादव की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अमले तथा ग्रामवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। सिर पर कलश लिए युवतियां यात्रा की अगवानी कर रही थीं। श्रद्धालुओं ने सजाई रंगोली भी सजाई। सतना जिले से यात्रा के साथ आई रश्मि एवं उनकी टीम ने एकात्म यात्रा झंडे और पावन चरण पादुकाएं जिले को सौंपते हुए रवानगी ली।

देवेन्द्रनगर में भजन संध्या कार्यक्रम

ग्राम सुंदरा में अखिलेश्वरानन्द ने चरण पादुकाओं का पूजन कराया और यात्रा ग्राम फुलवारी पहुंची। यहां से यात्रा बड़वारा होते देवेन्द्रनगर पहुंची। देवेन्द्रनगर में भजन संध्या कार्यक्रम के उपरांत यहां रात्रि विश्राम करेगी। प्रात: पवई के लिए प्रस्थान करेगी।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे शामिल

इस दौरान ज्योतिष शंकराचार्य, गुनौर विधायक महेन्द्र सिंह बागरी, जिपं अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सतानन्द गौतम, पूर्व विधायक जयप्रकाश पटेल, आशुतोष मेहदेले, कलेक्टर मनोज खत्री, जिपं सीईओ डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी एकात्म यात्रा अशोक चतुर्वेदी, एसडीएम जेएस. बघेल, यात्रा के जिला प्रभारी जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला समन्वयक सुनील नामदेव, परियोजना अधिकारी जिपं संजय सिंह परिहार, पन्ना जनपद सीईओ तपस्या जैन, सुन्दरा सरपंच रमाकांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

हिन्दी ओलंपियाड परीक्षा 31 को
हिन्दी ओलम्पियाड की प्रथम चरण की परीक्षा 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित होगी। डीपीसी विष्णु त्रिपाठी ने बताया है कि माध्यमिक शालाओं के पंजीकृत विद्यालयों के छात्रों को सूचित किया है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संपन्न की जाएगी। इस परीक्षा में सभी पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थित हो। पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र जिले के समस्त उत्कृष्ट उमावि. एवं शासकीय कन्या उमावि. मनहर निर्धारित है।

स्थानीय अवकाश वर्ष 2018 घोषित
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना अनुसार कलेक्टर मनोज खत्री ने वर्ष 2018 के कैलेण्डर वर्ष के लिए जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिसमें होली का दूसरा दिन (भाई दूज) 3 मार्च दिन शनिवार, सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या 8 अक्टूबर दिन सोमवार तथा दीपावली का दूसरा दिन 8 नवंबर 2018 दिन गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होंगे।