28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौंका देंगे यह आंकड़े, नसबंदी ऑपेरशन 50 प्रतिशत भी नहीं, पन्ना तो सबसे फिसड्डी

संयुक्त आयुक्त ने की समीक्षा में सामने आई हकीकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 27 Dec 2017, 10:59 AM IST

The demand for service tax on self-employed ADOs is to be made free,damoh news,

The demand for service tax on self-employed ADOs is to be made free,damoh news,

सागर. नसबंदी ऑपरेशन के मामले में संभाग के जिलों में लक्ष्य के मुताबिक काम नहीं हो रहा है। पन्ना में 2.3 प्रतिशत ही ऑपरेशन हुए हैं। किसी भी जिले की उपलब्धि 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है। इसे लेकर संयुक्त आयुक्त विकास राय ने लक्ष्य को पाने के लिए जी जान से जुटने को कहा है।

संयुक्त आयुक्त राय मंगलवार को लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, उद्योग व स्कूल शिक्षा विभाग की पाक्षिक समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गैर हाजिर खनिज, आबकारी व ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को अगली बार से बैठक में मौजूद रहने रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह हैं जिलों में नसबंदी के हाल
जिला लक्ष्य ऑपरेशन प्रतिशत
टीकमगढ़ 12000 - 5770 - 48.08
दमोह 11000 - 4910 - 44.64
छतरपुर 15500 - 5855 - 37.08
सागर 21000 - 7480 - 35.62
पन्ना 8800 - 179 - 2.03

लाभ पहुंचाने 7 जनवरी से लगेंगे शिविर
संयुक्त आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभाग के सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश देने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, राज्य बीमारी सहायता योजना व अन्य प्रकार की उपचार योजनाओं का जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए 7 जनवरी से संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।

युवा उद्यमी योजना में
जिला - उपलब्धि
टीकमगढ़ - 61 प्रतिशत
दमोह - 54 प्रतिशत
सागर - 44 प्रतिशत
पन्ना - 40 प्रतिशत
छतरपुर - 30 प्रतिशत

इन योजनाओं में ये हाल
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पन्ना जिले की उपलब्धि 87 प्रतिशत, टीकमगढ़ की 66, दमोह की 57, सागर की 45 और छतरपुर जिले की उपलब्धि 42 प्रतिशत पाई गई।
- मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में लक्ष्य के विरूद्व पन्ना की उपलब्धि 80 प्रतिशत, टीकमगढ़ की 70, दमोह की 53, सागर की 47 और छतरपुर की उपलब्धि 38 प्रतिशत मिली।

बच्चों को नहीं बंट पाई साइकिल
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में सामने आया कि संभाग के जिलों में सभी बच्चों को साइकिल वितरण नहीं हुआ है। संभाग में छटवीं के 24 हजार 534 विद्यार्थियों को और नौवीं के 65 हजार 545 विद्यार्थियों को साइकल वितरण होना है। छात्रवृत्ति योजनाओं में पन्ना जिला 99.94 प्रतिशत के साथ प्रदेश में तीसरे पायदान पर है, जबकि सागर 99.45 प्रतिशत के साथ 22 वें स्थान पर है। छतरपुर 98.54 प्रतिशत से 32वीं, दमोह 97.90 प्रतिशत से 37वीं और टीकमगढ़ 96.96 प्रतिशत से 43वें पायदान पर है।