जमीन विवाद को लेकर दो दिन पूर्व पवई थाना के टपरियन में हुई थी तीन लोगों की हत्या, ग्राम टपरियन में अभी भी तैनात है पुलिसबल।
पन्ना। जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम टपरियन के 4 जुलाई को हुए तिहरे हत्याकांड के गिरफ्तार कर लिए गए। जिसमें लगभग एक दर्जन आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। जमीनी विवाद में हुए इस घटना में गिरफ्तार किए गए लोगों में संबंधित परिवारों की महिलाएं भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि पवई थाना के ग्राम टपरियन ४ जुलाई को दो गुटो के बीच पुराना जमीनी विवाद को लेकर आपस में कहासुनी के बाद झगडा हो गया था। झगडा इतना विवादों के बीच गरमा गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को जाने लेने पर तुल गए। बीते दिनों हुए इस विवाद में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई थी। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल इन्चार्ज थाना प्रभारी पवई घटना स्थल पर पहुंचे। अकरम के कटनी रेफर होने पर उसे कटनी भेज दिया गया। घटना के अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जा चुका है सभी आरोपियों को पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये अभी भी पुलिस बल ग्राम टपरियन में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सूझबूझ एवं सतर्कता से तथा जनता के सहयोग से किसी भी अन्य अप्रिय घटना को रोका गया।
शांति के पुलिस बल मौजूद
पवई ब्लाक के टपरियन में हुए इस विवाद में शांति व्यवस्थाथ कायम रकने के लिए प्रशासन के द्वारा, सख्त बंदोबस्त किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी ग्राम टपरियन में पुलिस बस मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रावं में पूर्णत: शाति है। जिला प्रशासन नें घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शाति व्यवस्था के लिए पडोसी जिलों से भी पुलिस बल की मगवाई गई। साथ ही घटना के अपराधियों को अभी पकडने का क्रम जारी है।