पन्ना

टाइगर-डे पर शहर के कलाकारों ने उकेरी दीवारोंं पर कलाकृति, देखने के लिए उमडे लोग

शहर के पॉलिटिक्निक कालेज में वन विभाग पन्ना के द्वारा दीवार पेटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें में शहर के कलाकारों ने प्रकृति के वन्यप्राणी व जीव-जंतुओं के सरंक्षण के लिए अपनी कलाकृति के माध्मम से दीवार पर पेटिंग किए। प्रतियोगित में लगभग तीन दर्जन दीवार पेटिंग बनाई गई।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 11:51 AM IST
Artwork on walls of international Tiger-Day by artists of panna
Artwork on walls of international Tiger-Day by artists of panna

पन्ना. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर शहर के पॉलिटिक्निक कॉलेज में शहर के कलाकारों ने अपनी कलाकृति का प्रदर्शन किए। इस कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग पन्ना के द्वारा किया गया था। रेंज अधिकारी केके पाण्डेय ने बातए कि यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों के कलाकारों को ध्यान मे रख कर बनाई गई है। जिसमें पहली श्रेणी में स्कूली विद्यार्थी, द्तीय श्रेणी में महाविद्यालय के विद्याथी व तीसरी श्रेणी में शहर के कलाकारों के लिए रखी गई है। रविवार 29 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगित में शहर के कई कलाकरों के साथ विभिन्न निजी व शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिए। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के निर्धारित विषय के आधार पर कलाकृति के निर्माण के लिए कूपन दिए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मोहनलाल कुशवाहा ने प्रतिभागियों की कार्यक्रम से पहले हौसला अफजाई करते हुए कहे कि वन विभाग पन्ना के द्वारा दीवार पेटिंग प्रतियोगिता करवाना अच्छा कार्य है। इसके माध्यम से दीवारों पर की गई कलाकारी से कई संदेश मिलेगे। साथ ही शहर की सुंदरता पर चार-चांद लगेगी। प्रकति के वन्य प्राणियों के साथ जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए अच्छा प्रयाष है। हम सभी को प्रकिृत के वन्यप्रणियों की सुरक्षा करनी चाहिए।

अच्छी कलाकृति के लिए इनाम
रेंज अधिकारी केके पाण्डेय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को इनाम दिया जाएगा। जिनमें प्रथम द्वतीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त होगें। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम १५ अगस्त को किया जाएगा।

पेटिंग देखने नगरवासियों का लगा हुजुम
आयोजित दीवार पेटिंग को देखने के लिए मार्ग से निकलने के लिए नगरवासियों का हुजुम इकट्ठा रहा। साथ ही विभिन्न स्कूल व कालेजों से आए प्रतिभागियों का हौसला अफजाई भी करते दिखे। इस दौरान पेड़-पौधे, स्तनधारी जीव-जंतु व अनेकों प्रकार के कलाकृतियां उकेरी गई। पेटिंग निर्माण कर रहे कलाकरों ने कहा कि इस पेटिंग के माध्यम से शहर की दीवरों की सुदंरता के साथ प्रकृति के वन्यप्राणियों की सुरक्षा का संदेश जाएगा। इसके साथ हमारे घरों या शहर की खाली दीवारों पर लोग अच्छी पेंटिग का भी बनवाएंगे।

टाइगर-डे पर जिले भर में कई आयोजन
टाइगर-डे के अवसर पर रविवार को पन्ना टाइगर रिजर्व की ओर से पार्क के मड़ला गेट से कर्णावती प्रकृति व्याख्या केंद्र तक स्कूली बच्चों की जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद यहां क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एमपी टाइगर फाउंडेशन सोसायटी की ओर से वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Published on: