पन्ना

Chinese Fast Food खाने वाले सावधान! फूड डिपार्टमेंट की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा

Chinese fast food eaters beware : खाद्य विभाग ने बादशाह साईं चौराहे के पास की कार्रवाई में किराए से रहकर चायनीज फास्टफूड और मोमोज बेंचने वाले नेपाल से आए युवकों के कारखाने पर छापा मारा है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2024, 5:36 PM IST
Chinese Fast Food

Chinese fast food eaters beware : चाइनीज फूड या फॉस्टफूड खाने के शौकीनों के लिए काम की खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लगातार चायनीज फास्टफूड (Chinese Fast Food) और मोमोज (momos) खाने से बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसकी शिकायत के बाद खाद्य विभाग ( Food Department ) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पन्ना शहर के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बादशाह साईं चौराहे के पास किराए से रहकर चायनीज फास्टफूड और मोमोज बेंचने वाले नेपाल से आए युवकों के कारखाने पर छापामार कार्रवाई की है।

खाद्य विभाग की टीम ने कच्चे मोमोज और उनमें इस्तेमाल होने वाली चटनी को जब्त कर उनके सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा लेब भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर में चायनीज फास्टफूड बेंचने वालों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई में इस तरह बनता मिला खाने-पीने का सामान

आपको बता दें कि लगातार जिले में चायनीज फास्टफूड और मोमोस खाने के बाद बच्चों के गंभीर बीमार होने के मामले सामने आ रहे थे। यहां एक के बाद एक कई शिकायतें खाद्य विभाग और सीएम हेल्पलाइन पर की गईं। इसके बाद खाद्य विभाग ने संबंदित चाइनीज फूड बनाने के कारखाने पर छापामार कार्रवाई की है।

बिना पंजीयन चल रहा कारोबार

वहीं, कारर्वाई के बाद खाद्य निरीक्षण अधिकारी ने बताया कि युवक अपने आपको नेपाल का रहने वाला बता रहे हैं। जो लगभग 2 सालो से यहां रहकर चायनीज फास्टफूड और मोमोज बेचने का काम करते थे। फिलहाल, शुरुआती तफ्तीश में ये पता तो चल गया है कि संबंधित लोगों के पास किसी तरह का कोई पंजीयन तक नहीं है, जिससे ये भी सिद्ध है कि यहां खाने पीने का सामान बनाने में गुणवत्ता का भी कोई द्यान नहीं रखा जा रहा।

Updated on:
8 May 2024, 5:36 PM IST
Published on: