रेत का अवैध कारोबार रोकने के लिए प्रशासन ने की छापामार कार्रवाई
पन्ना. रेत का अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले में लागतार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत शनिवार-रविवार की रात को कार्रवाई के दौरा रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पांच ट्रकों को पकड़ा गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात खनिज व पुलिस की टीम ने रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए छतरपुर पन्ना रोड पर सर्चिंग की । जिसमें छतरपुर तरफ से आ रहे 5 वाहनों को जब्त किया । दो ट्रक मडला घाटी पर पकड़े गए थे । जिसके ड्राइवर खनिज व पुलिस के संयुक्त कार्रवाई दस्ते को देखकर ट्रक छोड़कर भाग गए।
पुलिस को देख अवैध रेत से लदे ट्रक छोड़कर भागे चालक
इनके अतिरिक्त दो ट्रक जब्त कर देवेंद्रनगर थाना में रखवाए गए । एक ट्रक को पन्ना पुलिस के सुपुर्द किया गया । बताया गया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।