
dhanteras bazar
पन्ना. जिला मुख्यालय में पॉलीटेक्निक कॉलेज से लेकर सिविल लाइन के सरकारी क्वार्टर तक के क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों में वाहन रिपेयर किए जा रहे हैं। सड़कों में वाहनों की धुलाई भी चल रही है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की रिपेयरिंग और धुलाई आदि का काम चल रहा है। इससे लोगों को आवामन में काफी परेशानी होती है। इस संबंध में लोगों द्वारा बीते दिनों जिले के दौरे पर आए आईजी से भी शिकायत की गई थी। जिस पर एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी स्थित वैसी ही बनी हुई है।
दुकानदारों के कब्जे से आए दिन लगता है जाम
जिला अस्पताल से पॉलीटेक्निक कॉलेज होते हुए सिविल लाइन की ओर जाने वाला मार्ग शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। यहां से दिनभर हजारों की संख्या में वाहनों का निकलना होता है। उक्त मार्ग में रोड के दोनों ओर एक दर्जन से भी अधिक वाहनों के रिपेयरिंग की दुकानें है। दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे बड़े वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। यहां वाहनों की रिपेयरिंग के साथ ही उनकी धुलाई का काम भी होता है। धुलाई करने वालों ने नगर पालिका की नाली को ही धुलाई का प्वाइंट बना लिया है। इससे धुलाई के दौरान आधा वाहन सीसी रोड के ऊपर होता है। यहां वाहनों की धुलाई के दौरान सड़क से निकले वाले लोगों पर भी प्रेसर से वाहन में डाला जा रहा पानी पड़ जाता है। यहां चौराहा होने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में यहां हादसे में एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी।
शिकायत के बाद भी नहीं सुधरे हालात
उक्त मार्ग से आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी जिला व पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन को भी है। इस संबंध में कई बार शिकयत भी की जा चुकी है। नवागत आईजी और डीआईजी को भी जानकारी दी गई थी। तब मौके पर मौजूद रहे एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी समस्या पूर्वकी तरह ही बनी हुई है। कार्रवाई नहीं होने के पीछे बड़ी वजह यह भी है पुलिस के वाहन भी यहीं रिपेयर होते और धुलते हैं।
Published on:
10 Feb 2020 11:17 pm

बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
