पन्ना

चीन से पन्ना लौटे एमबीबीएस छात्रों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांची सेहत, कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट

जिले में जैसे ही चीन से लौटे छात्रों जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हुआ चौकन्ना

2 min read
Feb 10, 2020
Health team of students returned from China tested their health

पन्ना. चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों के बीते दिनों पन्ना आने की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने दोनों छात्रों की सेहत जांची। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे छुट्टी में अपने घर अमानगज और पन्ना आए हुए थे। मामले की जानकारी लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय गठित टीम डॉ. प्रीतेश सिंह ठाकुर, हरिमोहन रावत, सदब खान, एमपी अहिरवार आदि दोनों लोगों के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उनके सेहत के संबंध में पूछताछ की गई। उनको संक्रमण संबंधी कोई लक्ष्ण नहीं दिखाई देने पर उनसे एक फार्म भी भरवाया गया है।

टाइगर रिजर्व में 80 पर्यटकों से की पूछताछ
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा प्रतिदिन दोनों टाइम के पर्यटकों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक करीब 80 विदेशी पर्यटकों से मिलकर उनसे सेहत के बारे में पूछताछ कर फार्म भरवाया है। बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण में जिन 20 देश के लोगों पर नजर रखी जा रही है उनमें जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, मकाऊ, फिलीपींस, ताइवान और फिनलैंड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

पन्ना में भीषण हादसा, छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल

जागरुकता के लिए लगाए होर्डिंग्स
कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्यटन ग्राम मडला सहित पन्ना जिला मुख्यालय में भी होर्डिंग्स लगाए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का आईसुलेशन वार्ड भी बनाया गया है। हालांकि अभी तक जिले में किसी भी पर्यटक य नागरिक का सेंपल नहीं लिया गया है और ना ही किसी को आईसुलेट किया गया है। अभी तक जिले में कोई भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर संदिग्ध भी नहीं पाया गया है।

दोनों स्वस्थ्य हैं
पन्ना सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि चीन में एमबीबीएस कर रहे दोनों के स्वस्थ्य होने के कारण उनके सेंपल नहीं लिए गए हैं। सेंपल तभी लेना है जब संबंधित में कोरोना वायरस के संक्रमण के सिम्टम्स मिलें।

ये भी पढ़ें

जिले में गेहंू बिक्री के लिए पंजीयन 28 तक, किसान 10 तक कराएं पंजीयन नहीं तो नहीं मिलेगा लाभ

Published on:
10 Feb 2020 11:09 pm
Also Read
View All