8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में गेहंू बिक्री के लिए पंजीयन 28 तक, किसान 10 तक कराएं पंजीयन नहीं तो नहीं मिलेगा लाभ

समर्थन मूल्य पर उपार्जन

less than 1 minute read
Google source verification
mandi

mandi

पन्ना. जिला आपूर्ति अधिकारी पन्ना ने बताया है कि रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहंू के पंजीयन करने के लिए शासन के निर्देशानुसार 01 फरवरी से 28 फरवरी तक निर्धारित की गयी है। पंजीयन केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में किसान पंजीयन करने का प्रावधान किया गया है।

एमपी किसान एप से भी करा सकते है पंजीयन
उन्होंने बताया कि रविवार के शासकीय अवकाश को छोडकर शेष दिवसों में किसान पंजीयन किया जा रहा है। एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाइन एप एवं पब्लिक डोमेन में ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जा सकता है। पन्ना जिले अन्तर्गत सभी पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करा सकते हैं। जिले में गेहंू के पंजीयन के लिए 47 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किया जा रहा है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जारी किया निर्देश
उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास के निर्देशानुसार जिले मेें चना, मसूर एवं सरसों का भी पंजीयन 10 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक किया जाना है। यह पंजीयन गेंहू के साथ-साथ सभी 47 पंजीयन केन्द्रों पर किया जाएगा। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक पंजीयन केन्द्रों एवं एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन कराएं।