आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार न करने से लोगों में आक्रोश
पन्ना . बराछ चौकी अंर्तगत ग्राम कोहनी पिपरी में नाबलिग बलिका की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार कराने व बराछ चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कर रही आनाकानी
बताया कि कोतवाली थानातंर्गत आने वाले कोहनी पिपरी में एक सिरफिरे युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। ज्ञापन में बताया गया कि बहन के साथ दिशा मैदान के लिए जा रही किशोरी पर आरोपी इंद्रजीत सिंह लूनिया पिता राममिलन (22) ने बका से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
गांव में अब भी स्थिति तनावपूर्ण
आरोपी वारदात के बाद से फरार है। वह घटनास्थल पर पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था। वह बहन को भी मारना चहता था, लेकिन जान बचाकर भाग निकली। इस जघन्य हत्याकाण्ड के बाद से कोहनी पिपरी में तनावपूर्ण स्थिति है। पीडि़त परिवार ने बताया कि बराछ चौकी प्रभारी आरके नामदेव मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे। जिस कारण आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीडि़त परिवार ने आरोपी को गिरफ्तार करने व चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है।