पन्ना

जिले के एक लाख से अधिक किसानों को अब मिलेंगे क्रेडिट कार्ड

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का ग्रामीणों को मिलेगा सीधे लाभ

less than 1 minute read
Feb 11, 2020
Online Fraud

पन्ना. प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लाभान्वित किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को इस योजना के लाभान्वित शत प्रतिशत किसानों को शिविर लगाकर क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लें सीधे लाभ
अग्रणी बैंक प्रबंधक एस बसु ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभान्वित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 10 से 23 फरवरी तक सभी बैंक शाखाओं में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहा हैं। जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है वे क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। जिनके पास क्रेडिट कार्ड हैं उन किसानों की सीमा बढ़ाने व निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्डों को सक्रिय करने का काम किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान बैंक शाखाओं में संपर्क कर सकते हैं। जिन किसानों के पास क्रेडिट कार्ड है वे पशुपालन, मत्स्य पालन के लिए अपनी सीमा बढ़वा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दादी की जमीन को लेकर सगे भाई ने की थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गांव में लगेगा विशेष शिविर
किसान पोर्टल पर पन्ना जिले के एक लाख 6 हजार 306 किसानों से पंजीयन कराया है। एक लाख 2 हजार 749 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। वहीं 95 हजार 739 किसानों को दूसरी किश्त तथा 51 हजार 313 किसानों को तीसरी किश्त जारी कर दी गयी है। इस योजना के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से गांव में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बैंक प्रबंधकों को निर्देश हैं कि समयसीमा का ध्यान रखते हुए ऋण वितरण का किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें

तेज रफ्तार बस माइलस्टोन से टकराकर पलटी, 2 की मौत, दो दर्जन यात्री घायल

Published on:
11 Feb 2020 10:55 pm
Also Read
View All