8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बस माइलस्टोन से टकराकर पलटी, 2 की मौत, दो दर्जन यात्री घायल

पहाड़ीखेड़ा के पास हुआ हादसा, खिड़की का कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला

2 min read
Google source verification
accident_3.jpg

High speed bus overturned after hitting milestone, 2 killed

पन्ना. पहाड़ीखेड़ा से यात्रियों को लेकर पन्ना की ओर आ रही अम्बे ट्रेवल्स की एक बस सोमवार की सुबह 10.30 बजे नवोदय विद्यालय के पास सड़क किनारे लगे एक मील के पत्थर से टकरा कर पलट गई। हादसे में हायर सेकंडरी बृजपुर जा रहे दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। हादसे के समय बस क्लीनर की ओर लुढ़की। इससे बस के दोनों गेट बंद हो गए। ग्रामीणों की मदद से आपातकालीन खिड़की का कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल और जिला अस्पताल दोनों जगह पहुंच गए।जानकारी के अनुसार अम्बे ट्रेवल्स की बस क्रमंाक एमपी 35 पी 0284 सुबह पहाड़ीखेड़ा से यात्रियों को लेकर पन्ना के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि सुबह का समय होने के कारण बस में अधिकांश सवारी स्कूली बच्चे थे, जो हायर सेकंडरी स्कूल बृजपूर में पढ़ते है। यात्रियों के अनुसार सुबह 10.30 बजे वाहन को साइड देने के दौरान तेज रफ्तार बस नवोदय स्कूल के पास लगे एक मील के पत्थर से टकराकर पलट गई।

बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बची
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहीं यात्री बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित बस यदि सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकराकर नहीं पलटती तो हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ सकती थी। यदि ऐसा होने पाता तो हादसा और भी अधिक गंभीर हो सकता था। घटना स्थल का की परिस्थियों के बारे में सोचकर ही लोग सिहर उठे।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई
हादसे में कक्षा 11वीं के छात्र लक्ष्मण पिता कृपाल सिंह (18 ) निवासी धरमपुर गजना और कक्षा १०वीं के छात्र रामभरोसे पिता रामखिलावन (17) निवासी धरमपुर गजना की मौत हो गई। जबकि घायलों में शिवानी पिता अरविंद सिंह यादव (16 ) निवासी धरमपुर गजना, आकांक्षा पिता चरण सिंह यादव (14), उपेंद्र सिंह पिता लोकेन्द्र सिंह यादव (15) , सपना पिता दीपक दुवे (20),सपना पिता अलखराम पांडेय (17) , धरमपुर गजना मंजू पिता नत्थू सिंह सिंगरौल (20), आनंद सिंह पिता विक्रमसिंह यादव(15), शिवानी पिता घनश्याम यादव (17), राजबहादुर पिता कनछेदी गौड (16 ) निवासी सुकवाहा थाना बृजपुर, नेहा यादव पिता प्रताप सिंह यादव (15) निवासी धरमपुर , पुष्पांजलि पिता ओमप्रकाश पांडेय (15) धरमपुर , आकाश पांडेय पिता अलखराम पांडेय (15) धरमपुर, प्रभा पिता लडकू गौड(17) निवासी लुहरहाई, सोनिया पिता निरंजन (14) धरमपुर, राजेन्द्र पिता केसी प्रसाद दीक्षित निवासी बृजपुर, प्रतिमा पांडेय पिता जगदेव पांडेय (14) धरमपुर, कामता प्रसाद पिता बुत्ता अहिरवार (6 2), हरिमनी पिता कामता प्रसाद अहिरवार (60) निवासी हीरापुर ,संतोष कुमार पिता गया प्रसाद (27) निवासी पहड़ीखेड़ा और पार्वती पति रमेश प्रसाद पाठक (60) बेनीसागर पन्ना सहित अन्य लोग घायल हैं। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अधिकांश लोगों का अस्पताल ते इलाज चल रहा है।