पन्ना

नाव पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

नाव पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
2 min read
Oct 09, 2018
Mother Durga is coming aboard the boat
Mother Durga is coming aboard the boat

पन्ना। शारदीय नवरात्र की शुरुआत अश्विन शुक्ल प्रतिपदा 10 अक्टूबर को शुभारंभ होगा। इस साल मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आ रही हैं, माता की सवारी नाव है। ज्योतिषों का मानना है कि नाव पर सवारी करने से राज्य में अचानक आपदाएं आने और दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। प्रतिपदा सुबह 7.27 बजे तक रहेगी। प्रतिपदा को सूर्योदय सुबह 6.27 बजे होगा। ऐसे में नवरात्र स्थापना सुबह 6.27 से 7.01 बजे तक कन्या लग्न व द्विस्वभाव लग्न में करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

बुध चित्रा योग का संयोग

पं. राम प्रसाल तिवारी ने बताया, नवरात्रि बुध चित्रा योग में शुरू हो रही है। इससे पूर्व बुधवार के दिन 28 सितंबर 2011 में नवरात्र का शुभारंभ हुआ था नवरात्र के नौ दिनों में से सात दिन अनेक योगों का संयोग बन रहा है। चार नवरात्र में रवि योग, दो दिन में राजयोग, एक में सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग आएगा।

यूं तो नवरात्र के पूरे नौ दिन ही बहुत शुभ माने गए हैं। इन योगों के संयोग में कोई भी शुभ कार्य, खरीदी, नए काम की शुरुआत करना सोने पर सुहागा होगा। इस साल नवमी के दिन ही 18 अक्टूबर को ही दशहरा भी मनाया जाएगा।

घट स्थापना के लिए मुहूर्त व योग

लाभ: सुबह 6. 27 से 7.53 बजे
अमृत: सुबह 7.54 से 9.20 बजे
राजयोग: 10 अक्टूबर पहला नवरात्र
रवियोग: 12 अक्टूबर तीसरा नवरात्र
रवियोग: 13 अक्टूबर चौथा नवरात्र
सर्वार्थ सिद्धि योग: 14 अक्टूबर पांचवां नवरात्र
रवि योग: 15 अक्टूबर छठा नवरात्र-
राजयोग: 16 अक्टूबर सातवां नवरात्र
रवियोग: 18 अक्टूबर नौवां नवरात्र

नगर में सियासी हलचल तेज

गुनौर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का विगुल फूंका जा चुका है। आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के आदेश के बाद जिले में सियासी चहलकदमी तेज हो गई है। जिले की प्रमुख विधानसभा पवई को लेकर गुणा-गणित होने लगा है। प्रमुख पार्टियां जोड़ तोड़ में जुट गई हैं। टिकट के लिए दावेदार भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी पैठ बनाने लगे हैं।

जिले की चर्चित विधानसभा पवई में अगर मुद्दों की बात की जाए तो यहां कुछ अलग है। इस क्षेत्र के लिए लोकल प्रत्याशी की मांग बहुत पहले से ही की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि लोकल प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में जाता है तो यहां की समस्याओं को प्रमुखता से रख सकेगा और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

Published on:
09 Oct 2018 01:37 am