11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित, बाड़मेर में आयोग ने लगाई कार्मिकों की ड्यूटी
Play video

विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित, बाड़मेर में आयोग ने लगाई कार्मिकों की ड्यूटी

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित..
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 8 Oct 2018, 9:13 PM IST

बाड़मेर.

विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बाड़मेर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि नियंत्रण कक्ष का प्रभारी वरिष्ठ सहायक जसपालसिंह को बनाया गया है।

 

इसके दूरभाष 02982-220009 हैं, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली समस्त सूचनाओं, शिकायतों को पंजिका में इन्द्राज करने एवं रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रतिदिन प्रात: 10 बजे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हंै।

 

संबंधित आरओ से लेनी होगी।
प्रिटिंग प्रेस : विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों की ओर से मुद्रित कराई जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम तथा उसकी तादाद का विवरण मुद्रित किया जाना आवश्यक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
कर्मचारी-अधिकारी : विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत् राजकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कोई भी राजकीय कर्मचारी ना तो किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों जैसे रैली, सभा या चुनाव प्रचार में भाग ले सकेगा और ना ही किसी उम्मीदवार, पार्टी के चुनाव, मतदान, गणना अभिकर्ता के रूप में कार्य कर सकेगा।


शस्त्र जमा करवाएं : नकाते ने एक आदेश जारी कर जिले के क्षेत्राधिकार में आने वाले समस्त शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों को अपने अनुज्ञापत्र में दर्ज शस्त्र को तुरंत प्रभाव से संबंधित, निकटतम पुलिस थाने के शस्त्रागार में जमा कराने के लिए पाबन्द किया है। यह आदेश कानून व्यवस्था से जुड़े केन्द्र एवं राज्य सरकार कार्मिकों तथा शस्त्र अनुज्ञापत्रधारी सुरक्षाकर्मी बैंक, जीवन बीमा निगम आदि पर लागू नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़