पन्ना

पन्ना और देवेंद्रनगर में CM से मिले कार्यकर्ता, सुनाई सूखा पीडि़त किसानों की समस्या

सतना से खजुराहो जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

2 min read
Dec 20, 2017
MP CM Shivraj singh chauhan latest news

पन्ना। रीवा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सतना होते हुए सड़क मार्ग से खजुराहो के लिए रवाना हुए। इस दौरान मार्ग में देवेंद्रनगर और पन्ना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याएं सुनाई। जानकारी के अनुसार, रीवा में आयोजित एकात्म यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम चौहान खजुराहो में चल रहे खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए खजुराहो रवाना हो रहे थे।

इसी दौरान देवेंद्रनगर बस स्टैंड मोड़ में भाजपा नेता उमेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया। वहां से चलकर वे करीब साढ़े आठ बजे पन्ना पहुंचे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम चौहान से जिले के सूखा पीडि़त किसानों को राहत देने की बात कही।

ये भी पढ़ें

आदि शंकराचार्य ने देश को एकता के सूत्र में बांधा : शिवराज

कटटा-कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्राणनाथ बस स्टैंड के पास से एक युवक को पकड़ा है। आरोपी युवक समीपी जिला छतरपुर के नौगांव कस्बा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक १२ बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि प्राणनाथ बस स्टैंड से आशीष लॉज की ओर पैदल जा रहा युवक कट्टा रखे हुए है। जानकारी सही पाए जाने पर पुलिस ने नौगांव जिला छतरपुर निवासी विक्रम बंशकार पिता गयादीन बंशकार को पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से एक १२ बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

मवेशियों के परिवहन की सूचना पर पुलिस ने की जांच
जिले के अमानगंज कस्बे से पवई की ओर आ रहे दो ट्रकों से मवेशियों के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रुकवाया और उनमें लदी सामग्री की जांच की। हालांकि जांच के बाद कचरे को लखनऊ से जबलपुर ले जाए जाने संबंधी दस्तावेज दिखाए जाने पर पुलिस ने उक्त वाहनों को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ मीडिया कर्मियों को यह सूचना मिली थी कि दो ट्रकों से मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।

सर्पदंश से मौत पर चार लाख की सहायता
सर्पदंश से मृत हक्की बाई पुत्री रामस्वरूप आदिवासी के निकटतम वैध वारिस उसके पिता रामस्वरूप को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। नायब तहसीलदार शाहनगर एवं तहसीलदार शाहनगर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार हक्की बाई पुत्री रामस्वरूप आदिवासी (8) निवासी ग्राम बगरौड तहसील रैपुरा की मृत्यु 21 जुलएसडीएम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा कलेक्टर न्यायालय पन्ना में प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया था। स्वीकृत राशि संबंधित को भुगतान कराए जाने के निर्देश तहसीलदार शाहनगर को दिए गए हैं।

दुकान के सामने से चार पहिया वाहन चोरी
जिले के गुनौर थाना अंतर्गत ग्राम लुहरगांव में दुकान के समाने खड़ा एक चार पहिया वाहन रात में चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार पिता कंधीलाल रैकवार निवासी लुहरगांव ने बताया कि उनकार चार पहिया माल वाहक एमपी 35 जीए 0353 रात में मकान में ही टेंट हाउस की दुकान के सामने खड़ा था। सुबह उठकर जब उन्होंने देखा तो दुकान के सामने वाहन नहीं था। जब इसकी जानकारी वहां रह रहे रहवासियों एवं आसपास के लोगों को दी गई। इसके बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर चोरी की आशंका को देखते हुए गुनौर थाना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें

1200 वर्ष पहले शंकराचार्य ने किया था एकात्म चिंतन, अब फिर सुर्खियों में ये स्थान
Published on:
20 Dec 2017 11:02 am
Also Read
View All