पन्ना

पन्ना में शराब ठेकेदार के खिलाफ ज्ञापन देकर लौट रहा था कार्यकर्ता, रास्ते में घेरकर पीटा

Nasha Mukti Worker Attack: शराब ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप,  मड़वा-बघवार मार्ग पर हुई घटना, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 8:38 PM IST
Panna Nasha Mukti Worker Attack
Panna Nasha Mukti Worker Attack, घायल कार्यकर्ता व घटनास्थल पर पहुंची पुलिस (Source-Patrika)

Panna Nasha Mukti Worker Attack: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा क्षेत्र में शराब के कथित अवैध कारोबार और नशामुक्ति अभियान को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक कार्यकर्ता पर हमले का मामला सामने आया है। शुक्रवार को भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़े करीब 50 वर्षीय गुलजार लोधी पर हमला कर मारपीट की गई है। मारपीट में गुलजार लोधी घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए दमोह रेफर किया गया है। इस घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने शराब ठेका कंपनी से जुड़े लोगों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन देकर लौटते समय हमला

जानकारी के अनुसार, भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में रैपुरा थाना प्रभारी सावित्री राजपूत और आबकारी ठेकेदार आशीष शिवहरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता गुलजार लोधी शुक्रवार 13 नवंबर की सुबह वह मड़वा से बघवार होते हुए रैपुरा लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नीरज शिवहरे और संतराम राय ने चलती गाड़ी में उन पर हमला किया और मारपीट की।

नशामुक्ति अभियान से जुड़े लोगों में आक्रोश

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल हालत में गुलजार लोधी ने अपने साथियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दमोह रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद संगठन के संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाने और अवैध शराब की जानकारी पुलिस को देने के कारण कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हमले के पीछे शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे से जुड़े लोगों का हाथ होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
13 Nov 2026, 8:38 PM IST
Published on: