New Rail Line: नागौद-फुलवारी तक ट्रायल रन के बाद अब 25-30 अप्रैल के बीच फुलवारी से देवेंद्रनगर तक ट्रायल रन की तैयारी की जा रही है।
New Rail Line: मध्यप्रदेश में पन्ना-सतना रेल परियोजना अंतिम चरण में पहुंच रही है। पन्ना जिले में नागौद-फुलवारी तक ट्रायल रन के बाद अब 25 अप्रैल तक फुलवारी से देवेंद्रनगर तक ट्रायल रन की तैयारी की जा रही है। सतना-पन्ना रेल परियोजना में तेजी से काम चल रहा है। 74 किलोमीटर नई रेल लाइन में से 45 किमी ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। फुलवारी से देवेंद्रनगर के बीच 12 किमी का मार्च माह में ट्रायल रन किया गया। फुलवारी से देवेंद्रनगर तक का काम भी पूरा हो चुका है। 25 से 30 अप्रैल के बीच ट्रायल रन किया जा सकता है। सतना-बरेठिया 19 किमी ट्रैक 2024 में और फुलवारी से नागौद 12 किमी ट्रैक हाल ही में पूरा किया गया है।
ये भी पढ़ें
फुलवारी से देवेंद्रनगर के बीच 7 किमी तक रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। ट्रायल रन की सभी तैयारियां की जा चुकी है। 25 से 30 अप्रैल के बीच ट्रेन पहली बार देवेंद्रनगर पहुंचेगी। पन्ना पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर के पास जहां पर रोड क्रॉस होगी वहां रेलवे करीब 800 मीटर लंबा रोड ओवरब्रिज और उसके स्लोब को बना रहा है। यह काम भी तेजी से चल रहा है। कर्मचारी क्वार्टर और पानी टंकी का काम भी चल रहा है।
पन्ना जिला मुख्यालय में पुरुषोत्तमपुर के पास रेलवे स्टेशन बनाने का काम भी शुरू हो गया है। तीन ब्लॉकों में बनने वाली इस बिल्डिंग को डायमंड सेप में बनाया जाएगा। अभी रेलवे स्टेशन भवन की नींव के लिए प्लंथ लेवर का काम पूरा हो गया है। शेष काम भी तेजी से किया जा रहा है।
फुलवारी, देवेंद्रनगर के बाद सकरिया तक रेल लाइन का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 में ही देवेंद्रनगर से सकरिया तक के रेल लाइन के काम को पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने 24 मार्च 2026 को नागौद से फुलवारी के बीच 15.45 किमी रेलखंड पर सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल किया गया था। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) की टीम ने 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर सुरक्षा मानकों की जांच की थी।
परियोजना: 541 किमी (ललितपुर-सिंगरौली रेललाइन)
कुल लंबाई: 74 किमी (सतना-पन्ना सेक्सशन)
तैयार स्टेशन: 7 (करही, बरेठिया,नागौद, फुलबारी, देवेंद्रनगर)
निर्माणाधीन स्टेशन: देवेंद्रनगर,सकरिया, पन्ना।