पन्ना

पन्ना में रातोंरात बदली महिला की किस्मत, मिला चमचमाता बेशकीमती हीरा

Panna Women Found Diamond: पन्ना(Panna Diamond) जिले की चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमक उठी है। सावित्री सिसोदिया नामक इस महिला को अपनी खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है।

2 min read
Jun 24, 2025
Panna Women Found Diamond (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Panna Women Found Diamond: हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर किसी की रातोंरात किस्मत बदल गई। यहां सावित्री सिसोदिया नामक महिला लखपति बन गई है। सावित्री को एक निजी हीरा खदान से खुदाई के दौरान 2.69 कैरेट का कच्चा हीरा मिला है। सावित्री ने जिले के हीरा कार्यालय में उसे जमा करा दिया है। आने वाले दिनों में हीरे को नीलामी में रखा जाएगा।

लाखों रुपये बताई जा रही कीमत

Panna Women Found Diamond (फोटो सोर्स : पत्रिका)

जानकारी के मुताबिक, पन्ना(Panna Diamond) जिले की चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमक उठी है। सावित्री सिसोदिया नामक इस महिला को अपनी खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जिससे महिला और उनके परिवार की जिंदगी बदल सकती है। महिला ने सोमवार 23 जून को दोपहर करीब 1 बजे हीरा कार्यालय में हीरे को जमा किया।

महिला ने हार नहीं मानी

Panna Women Found Diamond (फोटो सोर्स : पत्रिका)

महिला(Panna Women Found Diamond) ने बताया कि पिछले दो सालों से चोपड़ा की एक निजी खदान में हीरे की तलाश कर रही थीं। कड़ी धूप, धूल और अथक परिश्रम के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह लगन और धैर्य आखिरकार रंग लाई और आज उन्हें यह बेशकीमती तोहफा प्रकृति से मिला है। हीरा पारखी ने हीरे का निरीक्षण कर उसे जमा कर लिया है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से मिलने वाली राशि, शासकीय रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद महिला को सौंप दी जाएगी।

पन्ना की धरती

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पन्ना(Panna Diamond) की धरती किस तरह से अपने भीतर बेशकीमती रत्नों को समेटे हुए है और कैसे यह मेहनती लोगों की किस्मत बदलने का माद्दा रखती है।

Updated on:
24 Jun 2025 12:47 pm
Published on:
24 Jun 2025 12:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर