23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna News: कपड़ा धोने वाले बैट से की सोते हुए पति की हत्या, बिस्तर पर छोड़ी लाश, बच्चों को लेकर फरार पत्नी

Baghwarkalan Murder Case: पत्नी ने पूर्व पति के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात के सूरत से किया गिरफ्तार।
2 min read
Google source verification

पन्ना

image

Akash Dewani

Jul 23, 2026

Baghwarkalan Murder Case

Baghwarkalan Murder Case: पुलिस ने पति की कातिल पत्नी और उसके पूर्व पति को गुजरात से गिरफ्तार किया (फोटो सोर्स- Patrika)

Panna Crime News: एक वर्ष तक सात राज्यों में लगातार तलाश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस ने पन्ना के रैपुरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित बघवारकलां हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे पति पत्नी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने पूर्व पति के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या की पूरी साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लगातार ठिकाने, नाम और वेशभूषा बदलकर पुलिस को चकमा देते रहे, लेकिन पुलिस की पकड़ से बच नहीं सके।

पुलिस और साइबर सेल ने गुजरात के कपोदरा (सूरत) से हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान रामप्रताप सोनी (36) निवासी बगहा, थाना अजयगढ़ तथा अर्चना सोनी (27) निवासी बगहा, थाना अजयगढ़ के रूप में हुई है।

सुबह बिस्तर पर मिला था युवक का शव, पत्नी बच्चों सहित थी गायब

मामले में 11 जुलाई 2025 को बघवारकलां निवासी मुन्नालाल सोनी ने थाना रैपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे नन्नू सोनी का विवाह उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के सढ़ा गांव निवासी अर्चना सोनी से हुआ था। अर्चना की पहली शादी रामप्रताप सोनी से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे थे। शादी के बाद अर्चना अक्सर अपने दोनों बच्चों के नाम जमीन कराने की बात को लेकर नन्नू से विवाद करती थी। 10 और 11 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात नन्नू और अर्चना एक ही कमरे में सोए थे। सुबह जब परिजन जागे तो अर्चना और उसके दोनों बच्चे घर से गायब थे, जबकि नन्नू सोनी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश से गुजरात तक खंगाले ठिकाने, हर बार बदलते रहे पहचान

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनो लगातार अपने रहने के स्थान, काम करने की जगह, नाम और वेशभूषा बदलते रहे। इसके बावजूद पुलिस टीम ने करीब एक वर्ष तक पीछे करती रही। आरोपियों का पता लगाने विशेष टीम गठित की। मुखबिर से मिली सटीक सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुजरात के कपोदरा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। मामले में पूछताछ की जा रही है।

बच्चों को लेकर विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रामप्रताप और अर्चना का विवाह करीब आत-नौ वर्ष पहले हुआ था तथा उनके दो बच्चे हैं। आपसी विवाद के बाद अर्चना मायके चली गई थी। बाद में उसने 27 मई 2025 को नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली और बच्चों के साथ बंधवारकलां में रहने लगी। जांच के अनुसार अर्चना ने अपने पूर्व पति रामप्रताप को बताया कि नन्नू उसके दोनों बच्चों को पसंद नहीं करता और इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता है।

इसके बाद 10 जुलाई 2025 को रामप्रताप बघवारकलां पहुंचा, जहां अर्चना के साथ मिलकर लकड़ी की मुगरिया से नन्नू सोनी पर हमला किया गया. जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।