
Ujjain Honeytrap Case Update: पुलिस को पीड़ित के बयान पर शक, भाजपा नेता से जुड़े युवक का आया सामने (फोटो सोर्स- Patrika)
Ujjain Honeytrap Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन के हनीट्रैप मामले में नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में मुलाकात, कथित हिंदूवादी कार्यकर्ता बनकर अपहरण और 10 लाख रुपए की फिरौती… पहली नजर में यह संगठित हनीट्रैप गैंग का मामला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पीड़ित हैदर की कहानी पर ही कई सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस अब सिर्फ आरोपियों की नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी की पड़ताल कर रही है।
जांच में पंवासा क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों के नाम सामने आए है। इनमें भाजपा नेता से जुड़े लोकेश शर्मा का भी नाम शामिल है। पुलिस का मानना है कि सीहोर की युवती को पहले से योजना के तहत हैदर के संपर्क में भेजा गया था। बदमाशों ने हैदर की कार रोककर युवती के साथ उसके न्यूड फोटो और वीडियो बनाए तथा 50 लाख रुपए की मांग की।
बाद में मामला 26 लाख रुपए में तय हुआ। हैदर ने अपने एक दोस्त के जरिए 10 लाख रुपए मंगवाकर बदमाशों को दिए और खुद को उनके चंगुल से छुड़वाया। हालांकि हैदर की यह कहानी पूरी तरह पुलिस के गले नहीं उतर रही है। नानाखेड़ा टीआई नरेंद्र यादव के अनुसार, मामले में कई तथ्य अभी सामने आना बाकी है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। उधर, बजरंग दल ने आरोपियों द्वारा संगठन का नाम इस्तेमाल करने से साफ इनकार करते हुए इसे संगठन को बदनाम करने की साजिश बताया।
सीहोर की युवती से हुई थी दोस्ती, नौकरी की तलाश में आई थी उज्जैन-नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि हैदर पटेल पिता कलाम पटेल कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, उसे सीहोर निवासी अंजलि ठाकुर का फोन आया था। युवती ने नौकरी तलाशने में मदद मांगी थी और रहने के लिए कमरा देखने को भी कहा था। 18 जुलाई की रात वह ट्रेन से उज्जैन पहुंची, जिसे लेने हैदर कार से रेलवे स्टेशन गया। वहां से दोनों इंदौर रोड स्थित एक होटल की कार रोक ली। ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार में सवार लोगों ने उनकी आरोपियों ने हैदर के साथ मारपीट की और खुद को हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता बताते हुए दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद युवती के साथ हैदर के न्यूड फोटो और वीडियो बनाए, आंखों पर पट्टी बांधकर उसे सुनसान स्थान पर ले गए। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कराया और छोड़ने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे। बाद में सौदा 26 लाख रुपए में तय हुआ। हैदर ने अपने साथी से 10 लाख रुपए मंगवाकर बदमाशों को दिए, जिसके बाद उसे छोड़ा गया।
हैदर के अनुसार, बदमाश उसकी कार और गले की चेन भी अपने साथ ले गए, जो अभी तक वापस नहीं मिली है। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि मामला एस्कॉर्ट सर्विस से भी जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल फिलहाल सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं। घटना सामने आई है. इसमें कितनी सच्चाई है, इसका पता आरोपियों और युवती के सामने आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, वसूली सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकेश शर्मा नामक युवक का नाम भी सामने आया है।- नरेंद्र यादव, टीआइ, नानाखेड़ा
Updated on:
22 Jul 2026 12:12 pm
Published on:
22 Jul 2026 12:12 pm
