
Husband lost his wife in gambling in Dhar (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)
MP News: जुए की लत में 8 लाख रुपए का कर्ज हुआ तो सनकी पति ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दीं। जिसे वह सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाकर ब्याह लया था, उस पत्नी को ही दाव पर लगा दिया। उसने पत्नी को दोस्त के हवाले कर दिया। मामला तब खुला, जब सोमवार को धार जिले के कानवन की पीड़िता ने इंदौर पुलिस से शिकायत की। उसकी कहानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। एक बेटी की मां से हुए इस दुराचार का मामला पलासिया थाने में जीरो पर दर्ज कर केस डायरी कानवन पुलिस को भेजी गई है। कानवन टीआइ अभय नेमा ने बताया, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जुए में पत्नी को जीतने वाले अभिमन्यु की तलाश की जा रही है।
पीड़िता(Husband lost his wife in gambling) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 2016 में उसकी शादी कानवन में युवक से हुई। पहले सब सामान्य था। बाद में पति को जुए की लत लग गई। जुआ खेलने के लिए वह बचपन के दोस्त अभिमन्यु पिता कमल सिंह से रुपए उधार लेता था। अभिमन्यु दिल्ली में रहता है। जुए की लत में पति पर 8 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया। कर्ज बढ़ा तो उसने पत्नी के जेवर गिरवी रख दिए, लेकिन कर्ज नहीं चुका सका। इसके बाद भी वह पत्नी पर बाहरी लोगों से रुपए उधार लेने का दबाव बनाने लगा।
रिपोर्ट के अनुसार, दोस्त का उधार चुकाने के लिए पति दो बार पत्नी को दिल्ली ले गया। उसे अभिमन्यु के पास छोड़ दिया। तब अभिमन्यु ने कहा था-उसे ५० हजार रुपए में पति से खरीदा है। उसने जबरन महिला का शोषण किया। फिर 22 मई को अभिमन्यु इंदौर आया तो महिला को होटल में बुलाया। जबरन संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया और परिचितों के जरिए पुलिस से शिकायत की। आरोपी अभिमन्यु दागी रहा है। उस पर विजय नगर थाने में कुछ केस दर्ज हैं। बताते हैं, पीड़िता पति के साथ कुछ समय पहले रहने के लिए इंदौर आई, तब अभिमन्यु भी ४ साल पहले कानवन (धार) छोड़कर इंदौर चला गया था।
Published on:
24 Jun 2025 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
