पन्ना

Holiday: MP के इस जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

School Holiday: आदेश के अनुसार,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियो के लिए कक्षाओं का संचालन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा।

2 min read
Apr 24, 2026
School Holiday
Schools Closed due to severe heat Until April 30 (फोटो- Patrika.com)

School Holiday: लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और तेज होते तापमान ने अब बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डाल दिया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी 30 अप्रैल 2026 तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। आदेश के अनुसार, यह निर्देश जिले के सभी स्कूलों में लागू रहेगा। बता दें कि, कलेक्टर ने गुरूवार को ही नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया था। ऐसे में अब स्कूल सीधा समर वेकेशन (ग्रीष्मकालीन अवकाश) के बाद ही खुलेंगे। ऐसे में अब नौनिहालों को गर्मी से राहत मिलेगी और अभिभावकों ने भी प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है।

9वीं से 12वीं तक कक्षाओं की पढ़ाई जारी रहेगी

नए आदेश के अनुसार,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियो के लिए कक्षाओं का संचालन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। वहीं शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य करते रहेंगे। परीक्षाएं तथा अन्य आवश्यक कार्यक्रम भी पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे।

बच्चों को मिली राहत

लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चितित थे। प्रशासन के इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है। जिले में तापमान लगातार चढ़ रहा है और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए यह निर्णय राहतभरा माना जा रहा है।

1 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

डीपीसी अजय गुप्ता ने बताया कि 1 मई से स्कूलों का नियमित ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। इस तरह अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल सीचे 15 जून के बाद खुलेंगे। यानी छोटे बच्चों को लगभग डेढ़ महीने की राहत मिल गई है। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। उस आदेश के तहत कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित करने के निर्देश विए गए थे, ताकि बच्चे दोपहर की भीषण गर्मी से बच सकें। लेकिन पिछले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया था। इसे देखते हुए कलेक्टर ने अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।

यहां लू का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के लिए रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए 'लू' अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
24 Apr 2026 09:27 pm
Published on:
24 Apr 2026 06:32 pm