पन्ना

एमपी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, राजीव गांधी के बेहद करीबी थे प्रदेश के पूर्व मंत्री

Congress leader Captain Jaipal Singh अर्जुनसिंह की सरकार में वे मंत्री भी रहे। केप्टन जयपालसिंह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी करीबी थे।

less than 1 minute read
Nov 02, 2024
Congress leader Captain Jaipal Singh

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केप्टन जयपाल सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। केप्टन जयपालसिंह ने पन्ना में सुबह अंतिम सांसें लीं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम को ही किया जाएगा। वरिष्ठ नेता के निधन पर कांग्रेसियों ने दुख जताया है। केप्टन जयपालसिंह प्रदेश के दिग्गज नेता पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बहुत विश्वस्त माने जाते थे। अर्जुनसिंह की सरकार में वे मंत्री भी रहे। केप्टन जयपालसिंह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी करीबी थे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केप्टन जयपालसिंह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री का दायित्व भी संभाला। पन्ना के अजयगढ़ चौराहे के निवास पर केप्टन जयपाल सिंह का शनिवार सुबह देहांत हुआ। परिजनों ने बताया कि शाम 5 बजे इंद्रपुरी कॉलोनी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैप्टन जयपाल सिंह 1980 में पवई से विधायक बने। अर्जुनसिंह की कांग्रेस सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। केप्टन जयपाल सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी थे इसलिए पहली बार विधायक बनने पर ही अर्जुनसिंह ने उन्हें राज्यमंत्री बना दिया। वे 1985 में फिर पवई से जीतकर विधायक बने और मोती लाल वोरा की कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री बने। कांग्रेस केंद्र और प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कांग्रेस के लिए कार्य किया।

केप्टन जयपाल सिंह मध्यप्रदेश में गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में शुमार थे। इंदिरा गांधी के देहांत के बाद वे राजीव गांधी के भी विश्वस्त बने रहे। केप्टन जयपाल सिंह के देहांत की सूचना मिलने के बाद उनके निवास पर लोग एकत्रित होने लगे हैं।

Updated on:
02 Nov 2024 03:02 pm
Published on:
02 Nov 2024 02:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर