23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में एक और छुट्टी घोषित, 13 नवंबर को दो जगहों पर अवकाश के लिए जारी किए आदेश

public holiday: एमपी में हो रहे विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 11 Nov 2024, 6:22 PM IST

MP government holiday

MP government holiday

holiday: एमपी में नवंबर में सरकारी अवकाशों का सिलसिला लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के दिन 13 नवंबर का अवकाश घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश में इन दो जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं, लिहाजा दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डालने के लिए अवकाश घोषित किया गया है। विजयपुर विधानसभा सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में है, वहीं सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर कुल 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रंमाक 02 -विजयपुर और सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 156 - बुधनी में 13 नवम्बर यानि बुधवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। विजयपुर और बुधनी विधानसभाओं में उपचुनाव के लिए 13 नवम्बर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवम्बर को होगी।

यह भी पढ़ें : एमपी में डीए के बाद सेवानिवृत्ति की उम्र भी बढ़ाई, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

विधानसभा उप निर्वाचन के तय कार्यक्रम अनुसार दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन विजयपुर में 1 और बुधनी में 3 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि अब विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के शपथ पत्र सहित तमाम जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह के अनुसार दोनों ही विधानसभाओं में 13 नवम्बर को होने वाले मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधानसभा उपचुनावों की मतगणना एक साथ 23 नवम्बर को होगी।

Date Of By-Election: बुधनी में 20 और विजयपुर में 11 उम्मीदवार मैदान में है, तारीखों को लेकर यह है अपडेट
By Election: राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्र में होगा मतदान, सशस्त्र बल संभालेगा मोर्चा