पन्ना

‘मध्यप्रदेश से अगले चार साल में खत्म कर दूंगा झुग्गी-झोपड़ी’: CM शिवराज

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा: हर गरीब का होगा पक्का मकान, फ्लैट रेट पर मिलेगी बिजली, चार बल्व, दो पंखे और कूलर के लिए सिर्फ दो सौ रुपए
2 min read
Jul 25, 2018
shivraj singh chauhan jan ashirwad yatra in panna district
shivraj singh chauhan jan ashirwad yatra in panna district

पन्ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा ने बुधवार को दमोह-हटा के रास्ते जिले की सीमा पर स्थित गांव रैकरा में प्रवेश किया। और, सेमरिया में पहली रथ-सभा की। दावा किया कि, अगले चार साल में प्रदेश से झुग्गी-झोपड़ी समाप्त कर देंगे। हर गरीब का अपना पक्का घर होगा। उन्हें फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएगी।

चार बल्व, दो पंखे और एक कूलर के लिए केवल दो सौ रुपए लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने 60 साल तक विकास की सिर्फ बातें ही कीं। पर, हमने करके दिखाया। कॉलेज के सभी वर्गों के बच्चों की फीस उनका 'मामा' भर रहा है।

सेमरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर सेमरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा कर जल्द ही तहसील भवन बनवाने का वादा किया। इसके अलावा सेमरिया में ही जुगुलकिशोर मंदिर के लिए 20 लाख अनुदान देने की भी घोषणा की।

मोहंद्र को भी नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने मोहंद्र को भी नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने कहा। सीएम की यात्रा के रास्ते में स्थित ग्राम दनवारा के ग्रामीणों ने तख्तियां दिखाकर उन्से अमहा बांध का पानी मांगा. इससे पहले रैकरा और सेमरिया में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया।

सजाए स्वागत द्वार
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी मंगलवार को दिनभर चलती रही। कोतवाली चौक के आसपास की सभी झूलते तारों को ऊपर कर लिया गया है। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं। आयोजन स्थल छत्रसाल पार्क में वाटर प्रूफ पंडाल सजाया जा रहा है। जिला मुख्यालय में पूरे दिन अधिकरियों ने तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर में कलेक्टर मनोज खत्री सर्किट हाउस में चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

Published on:
25 Jul 2018 06:13 pm