पन्ना

शिक्षक की जगह चौकीदार को उठा ले गए थे डकैत

शिक्षक की जगह चौकीदार को उठा ले गए थे डकैत

2 min read
Nov 05, 2018
teacher

पन्ना (बृजपुर)। पन्ना-सतना जिले के सीमावर्ती इलाके में शनिवार की शाम अपहृत चौकीदार को नकाबपोश डकैतों ने दूसरे दिन 24 घंटे बाद छोड़ दिया। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद वह डरा-सहमा अपने गांव पहुंचा और मामले की जाकनारी परिवार के लोगों को दी। बाद में परिवार के लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

अपहरण की जानकारी लगने के बाद एसपी विवेक सिंह और डीआइजी अनिल महेश्वरी पहाड़ीखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीडि़त भी थाने पहुंचा। जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी। गौरतलब है कि सतना जिले की सीमा से शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार वन चौकीदार रामनरेश पुत्र गेंदालाल खैरवार का चपहा नाला के पास से अपहरण कर लिया।

ये भी पढ़ें

टिकट बाद अब जनसंपर्क के लिए बहाएंगे पसीना

सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के पूर्व बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों के साथ मारपीट कर उसे अपने साथ ले गए थे। पीडि़त ने एसी विवेक सिंह को बताया, नकाबपोश बदमाश क्षेत्र से एक शिक्षक का अपहरण करना चाहते थे और धोखे से उसे उठा लिया। पीडि़त के मुताबिक बदमाशों ने पूरी रात उसे अपने साथ बिरहावन के बियावन जंगल में रखा और रविवार की शाम लगभग 4.30 बजे छोड़ दिया।

उसने बताया कि शिक्षक की जगह धोखे से मेरी पकड़ होने की बात बदमाशों को पता चली तो देर शाम रिहाई करने की बात कही। बदमाश किस शिक्षक का अपहरण करना चाहते थे, फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया गया। उसने इतना जरूर बताया कि बदमाश उसके कब्जे से नकदी 9 सौ रुपए के अलावा मोबाइल छीन ले गए और नए जूता भी उतरवा लिया।

अनियंत्रित बाइक फिसली, दो घायल

जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब ५ बाइक सवार दो लोग जा रहे थे। इसी दौरान चकरा नाला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इंदल सिंह पिता देवी सिंह ग्राम बिलपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

डायल 100 की मदद से उसे पायलट सुनील दहिया एवं प्रधान आरक्षक लोकपाल सिंह रैपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरा युवक इतना ज्यादा शराब के नशे में था कि वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था।

ये भी पढ़ें

धनतेरस के लिए सज गए मार्केट, खरीदारी का उत्सव आज
Published on:
05 Nov 2018 12:41 am
Also Read
View All