पन्ना

Panna weather: तीन दिनों से बारिश की आस, उमस कर रही लोगों को बेहाल

जिले में अभी तक हुई सिर्फ 52.7 मिमी. औषत बारिश
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 8:11 PM IST
weather forecast panna m.p india
weather forecast panna m.p india

पन्ना। मानसून के जिले में आगमन के साथ ही तीन-चार दिनों तक जिले में अच्छी बारिश हुइ थी। लेकिन बीते दिन दिनों से जैसे बारिश का सिलसिला थम सा गया है। बारिश नहीं होने से गर्मी और उसम लोगों को फिर से बेहाल करने लगी है। दोपहर में लोग पसीने से परेशान रहते हैं। यदि आगामी कुछ दिनों तक ऐसे ही हाल रहे तो लोगों की हालत खराब हो सकती है। इसका लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।

ये है मामला
गौरतलब है कि जिले में करीब दो सप्ताह की देरी से मानसून पहुंचा था। मानसून पहुंचने के साथ ही जिले में झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया था। तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लुढ़ककर 36 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम में नमी की मात्रा बढऩे से लोगों को गर्मी और उसम से कुछ हद तक राहत मिली थी। लेकिन बीते तीन दिनों से जिले में एक भी बारिश नहीं हो रही है। इससे उमस और गर्मी ने फिर अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। अब हालत यह है कि तापमान फिर बढऩे लगा है। लोग गर्मी और उसम से फिर परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग की ओर से भी सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश नहीं होने से रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जिले में अब तक 52.7 मिमी. औसत बारिश
पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मिमी. है। जिसमें जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान1 जून से अब तक 52.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। अधीक्षक भू.अभिलेख ने बताया अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 58.8 मिमी, गुनौर में 54.4 मिमी, पवई में 95.0 मिमी, शाहनगर में 45.9 मिमी तथा अजयगढ में 9.2 मिमी बारिशर दर्ज की गई। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा पवई में और न्यूनतम बारिश अजयगढ में दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत बारिश 77.8 मिमी. दर्ज की गई थी। 2 जून को जिले की औसत बारिश 1.1 मिमी. दर्ज की गई है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र अजयगढ़ में 5.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Published on: