पटना

Bihar Assembly Elections 2025: आरजेडी की कमान एक बार फिर से लालू के पास, जानें कब हुआ था पार्टी का गठन

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद एक बार फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 23 जून को उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन किया था। उनके खिलाफ पार्टी में किसी ने नामांकन नहीं किया था। इस कारण वे निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। लालू प्रसाद पार्टी की 13 वीं बार कमान संभालेंगे।

2 min read
Jul 05, 2025
लालू प्रसाद यादव ने बिहार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। (फोटो सोर्स : IANS)

Bihar Assembly Elections 2025: लालू प्रसाद आज एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वे पार्टी की 13वीं बार कमान संभाल रहे हैं। पटना के बाबू सभागार में शनिवार को इसकी औपचारिक रूप से घोषणा की गई। लालू प्रसाद के पास अब 2028 तक आरजेडी की कमान रहेगी। लालू प्रसाद 23 जून को अध्यक्ष पद के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी नेता ने नामांकन नहीं किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लालू यादव और राबड़ी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें

Siwan Triple Murder: एसपी साहेब हत्यारों से मिली है आपकी पुलिस, ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस की भूमिका पर क्यों खड़े हो रहे सवाल?

कब हुआ था पार्टी का गठन

1997 में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। इसके साथ ही वे जनता दल के अध्यक्ष थे। CBI ने अपनी जांच के बाद लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला में चार्जशीट तैयार कर ली। इस बात के सामने आने पर पार्टी ने लालू प्रसाद को अध्यक्ष और सीएम की कुर्सी दोनों छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगी। राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी लालू प्रसाद ने मौके की नजाकत को समझा और आनन-फानन में अपने विश्वासपात्रों की बैठक बुलाई।

17 लोकसभा सदस्यों का मिला था समर्थन

इस बैठक में लालू प्रसाद का समर्थन करने वाले 17 लोकसभा सदस्य और 8 राज्यसभा सदस्य शामिल हुए। लालू प्रसाद ने अपने विश्वासपात्रों के साथ बात करने के बाद जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी नई पार्टी आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) का गठन किया। लालू प्रसाद आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके बाद से अभी तक पार्टी की कमान लालू प्रसाद के पास ही है।

आरजेडी का विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन

सालदावेदारीजीत
2000293124
फरवरी 200521575
अक्तूबर 200517554
201016822
201510180
202014477


राबड़ी देवी को बनाया सीएम


चारा घोटाला में आरोपी बनने पर लालू प्रसाद जनता दल से अलग अपनी नई पार्टी का गठन किया। लालू प्रसाद अपनी नई पार्टी के राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने। लालू प्रसाद के पास अब सत्ता और अध्यक्ष की कुर्सी बचाने की चुनौती थी। क्योंकि सीबीआई ने लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले मामले में चार्जसीट तैयार कर ली थी। सीबीआई किसी भी वक्त लालू प्रसाद को गिरफ्तार कर सकती थी। लालू प्रसाद ने इसको देखते हुए एक नई राजनीतिक चाल चलते हुए 24 जुलाई, 1997 को अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया। लालू प्रसाद ने इसके साथ ही अपनी सत्ता भी बचा ली।

ये भी पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में राहुल गांधी की तस्‍वीर वाले सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, बीजेपी ने किया पलटवार

Updated on:
05 Jul 2025 08:00 pm
Published on:
05 Jul 2025 04:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर