25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में राहुल गांधी की तस्‍वीर वाले सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, बीजेपी ने किया पलटवार

Bihar Assembly Elections 2025 कांग्रेस बिहार में महिलाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए कई प्रकार की घोषणाएं कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज बिहार में पांच लाख महिलओं को जोड़ने को लेकर  एक बड़ी घोषणा की। लेकिन, इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस विवादों में घिर गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 4 Jul 2025, 6:04 PM IST

Congress State President Rajesh Ram

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम

Bihar Assembly Elections 2025 बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 5 लाख महिलाओं के बीच में सेनेटरी पैड बांटा जायेगा। पार्टी के इस ऐलान के बाद खुद कांग्रेस ही विवादों में घिर गई है। दरअसल, यह विवाद सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर है। बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है।

कांग्रेस महिलाओं के बीच बांटेगी सेनेटरी पैड

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं में जागरूकता फैलाने के लिए कांग्रेस प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत कांग्रेस 5 लाख महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया जायेगा। इस सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है और नारी न्याय, महिला सम्मान का स्लोगन भी छपा है। कांग्रेस महिला वोटरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कांग्रेस के इस कदम को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस अपने इस प्रयास अपने कई योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने का काम कर रही है। सेनेटरी पैड के साथ कांग्रेस माई-बहिन योजना के तहत 2500 रुपये की सम्मान राशि की बात भी महिलाओं को बताने का प्रयास कर रही है। हालांकि कांग्रेस यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर चला रही है। लेकिन सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर, नारी न्याय का नारा, और माई बहिन मान योजना का प्रचार बताता है कांग्रेस यह सब अपनी पूरी रणनीति के तहत चला रही है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी की तस्वीर वाले सेनेटरी पैड बांटने पर भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने तंज कसते हुए कहा कि 'ये चापलूसी और मानसिक दिवालियापन की प्रकाष्ठा है। कांग्रेसी चापलूसी करने की होड़ में ये भी नहीं समझ पा रहे हैं कि अपने नेता को कहां खड़ा करना है कहां बिठाना है। उनकी तस्वीर कहां पर लगानी है और कहां पर नहीं लगानी है।

इलेक्शन कमीशन पर भड़के राजेश राम

कांग्रेस पार्टी बिहार में अपनी पुरानी जमीन को फिर से हासिल करना चाहती है। इसको लेकर आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किए गए आदेश को तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह फैसला 8 करोड़ मतदान को वोट देने से वंचित करने की कोशिश है। उन्होंने आगे कहा कि जिस 20% वोट पर इलेक्शन कमिशन की नजर है, उसे संरक्षित करने के लिए सघन अभियान चलाएंगे।