12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोपालगंज वालों की मुराद पूरी! अब स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस, पटना के लिए भी नई ट्रेन शुरू

नई ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 22 कोच और दो सामान सह गार्ड डिब्बे मिलाकर कुल 24 डिब्बे होंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से गोपालगंज और पटना के बीच यात्रा और व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

पटना से गोपालगंज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे सूत्रों के अनुसार 15 मार्च से पटना–थावे फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन पटना जंक्शन और थावे जंक्शन के बीच चलेगी।

गाड़ी संख्या 55515 पटना जंक्शन से प्रतिदिन दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। पटना जंक्शन से खुलने के बाद यह ट्रेन फुलवारीशरीफ, पाटलिपुत्र, दीघा ब्रिज हॉल्ट, दिघवारा और गोल्डिनगंज समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55516 थावे–पटना फास्ट पैसेंजर थावे से रात 8:05 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन तड़के 3:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस नई ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 22 कोच और दो सामान सह गार्ड डिब्बे मिलाकर कुल 24 डिब्बे होंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से गोपालगंज और पटना के बीच यात्रा और व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

ये ट्रेन भी गोपालगंज में रूकेगी

रेलवे सूत्रों के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05089/05090 छपरा–आनंद विहार टर्मिनस–छपरा और गाड़ी संख्या 05071/05072 छपरा–आनंद विहार टर्मिनस–छपरा विशेष ट्रेन का गोपालगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इस संबंध में रेलवे ने अनुमति प्रदान कर दी है।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 05089 छपरा–आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोपालगंज स्टेशन पर रात 22:13 बजे पहुंचेगी और 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05090 आनंद विहार टर्मिनस–छपरा विशेष ट्रेन दोपहर 13:10 बजे गोपालगंज पहुंचेगी और 13:12 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05071 छपरा–आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोपालगंज स्टेशन पर शाम 17:13 बजे पहुंचेगी और 17:15 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 05072 आनंद विहार टर्मिनस–छपरा विशेष ट्रेन सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी और 05:52 बजे रवाना होगी। रेलवे के इस फैसले से गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए दिल्ली की यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।