पटना

20-20 फार्मूले पर बोले कुशवाहा-नहीं खेला क्रिकेट,डंडे से गिल्ली मारना जानता हूं

पटना में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में कुशवाहा ने एनडीए के 20-20 फॉर्मूले पर पूरी अनभिज्ञता ज़ाहिर की...
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 4:34 PM IST
FILE PHOTO UPENDRA KUSHWAH
FILE PHOTO UPENDRA KUSHWAH

(पटना): सीट शेयरिंग के मुद्ये को लेकर मुखर रहने वाले रालोसपा सु्प्रीमो व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के सीट शेयरिंग फार्मूले को लेकर बड़ी दिलचस्प बात कही है। कुशवाहा ने कहा कि मैने कभी क्रिकेट नहीं खेला इसलिए मैं 20 20 के फार्मूले को नहीं जानता। इसी के साथ सीट शेयरिंग के मुद्ये पर और कुछ कहने से बचते हुए कुशवाहा ने फिर से सियासी खीर बनाने की बात कहकर चुनावी माहौल में उठ रही राजनीतिक लपटों को हवा दे दी है।

नहीं खेला क्रिकेट,केवल जानता हूं...

रालोसपा नेता और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मैं किसी 20-20 फार्मूले को नहीं जानता। मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला है। मैंने सिर्फ गिल्ली डंडा खेला है। मैं डंडे से सिर्फ गिल्ली मारना जानता हूं।


फिर बनेगी सीयासी खीर

पटना में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में कुशवाहा ने एनडीए के 20-20 फॉर्मूले पर पूरी अनभिज्ञता ज़ाहिर की। वह अमित शाह से हुई मुलाकात को लेकर पूछे गए सवालों को टाल गए। वह हर सवाल के जवाब को थोडा़ अलग ले जाकर बोलते रहे। सीट शेयरिंग के मसले पर कुछ भी कहने की बजाय सियासी खीर बनाने की बातें कीं। कहा कि मंगलवार से सियासी खीर बनाने के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। मुस्लिम समाज से दस्तरखाना आएगा और सभी मिलजुलकर खीर खाएंगे । यह कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा ।


राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर बरसे कुशवाहा

कुशवाहा बिहार की बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे । मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या पर भी बोले। उन्होंने कहा, हे भगवान बिहार में यह क्या हो रहा है । अपराध पूरी तरह बेकाबू हो गया है । ऐसा कौन सा सुशासन चल रहा बिहार में । उन्होंने नाम लिए बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमले किए ।

Published on:
Also Read
View All
निशांत कुमार को रोकने के मामले में SSG की सफाई, ‘मानवीय भूल’ बताया, जानें क्या है पूरा मामला

निशांत कुमार को CM सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने पीछे धकेला, वीडियो वायरल; मंत्री अशोक चौधरी ने बताई पूरी बात

बेटी शिवांगी की शादी के बीच सुर्खियों में विधायक अनंत सिंह की प्रेम कहानी, जानिए क्यों कोलकाता जाकर की थी शादी

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा