पटना

अभिनेता अमन वर्मा ने भाजपा की तारीफ में कसीदे गढ़े,बोले भाजपा सबसे बेहतर पार्टी!

अभिनेता अमन वर्मा ने भाजपा को सबसे बेहतरीन पार्टी बताया है उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में भी कसीदे गढ़े..
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 4:44 PM IST
aman verma file photo
aman verma file photo

(पटना): गुरूवार को देश की विभिन्न लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर जमकर तंज कस रही है। विपक्ष ने उपचुनाव में बीजेपी की नाकामी को पीएम मोदी की नाकामी तक बताया। पर बीजेपी के समर्थक अभी भी उसके साथ है। इसी क्रम में अभिनेता अमन वर्मा ने भाजपा को सबसे बेहतरीन पार्टी बताया है उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में भी कसीदे गढ़े। हालांकि उन्होंने भाजपा या किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से साफ मना कर दिया।

दोबार मौका मिला तो मोदी करेंगे क्रांतिकारी बदलाव

पटना में पत्रिका से बातचीत में वर्मा ने कहा कि भाजपा अभी सबसे बेहतर पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने लगातार अच्छे ही काम किए। मोदी को एक और मौका मिले तो देश में कई क्रांतिकारी बदलाव हो जाएंगे।

फिल्मों में नहीं लिखी जा रही अच्छी स्क्रिप्ट

वर्मा ने कहा कि फिल्मों में इन दिनों बेहतर स्क्रिप्ट की कमी खल रही है। कोई बेहतर स्क्रिप्ट शायद नहीं लिखी जा रही। यह भी कहा कि भोजपुरी में मेरी काफी दिलचस्पी है। मौका मिले तो भोजपुरी में भी फिल्म बनाना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही कुछ हास्य फिल्में लेकर आएंगे। वर्मा ने बिहार के कलाकारों और अभिनेताओं की सराहना की।

बिहार के कलाकार करते है अच्छा प्रदर्शन

उन्‍होंने यह भी कहा कि बिहार में कला और कलाकारों की भरसक इज्ज्त होती है। लिहाजा यहां के कलाकार बेहतर प्रदर्शन करते हैं। बागवान, संघर्ष जैसी महत्वपूर्ण फिल्मों में भूमिका निभा चुके वर्मा ने बताया कि तेरी भाभी है पगले, और लव इन गोआ जैसी फिल्मों के साथ वह जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैं। वर्मा ने बिहारियों के सृजन की ताकत और जागृति की भी खूब बढ़चढ़कर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि बिहार के लोग सबसे अच्छे होते हैं। यहां के लोग मेहनती और विचारवान होते हैं।

Published on: