
Bihar Politics बिहार कैबिनेट की बैठक के बाद बिहार के दो बड़े नेता एक बार फिर से उलझ गए हैं। 36 दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा और जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी आपस में उलझ गए थे। दरअसल, आज अशोक चौधरी कृषि फर्म की जमीन को सरकार की योजना के लिए विजय कुमार सिन्हा से ट्रांसफर करने की जिद कर रहे थे। जबकि विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि कृषि फर्म की जमीन किसानों के लिए है। कृषि विभाग नियम के अनुसार ही दूसरे विभाग को देगी। इसपर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों आपस में भिड़ गए।
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने अशोक चौधरी को अपने ग्रामीण विभाग विभाग देखने की नसीहत तक दे दी है। कहा जा रहा कि इन दोनों नेता के बीच यह विवाद बिहार विधानसभा चुनाव में एक सीट को लेकर है। यही कारण है कि ये लोग बार बार आपस में उलझ जा रहे हैं।
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान 21 जुलाई को एनडीए विधायक दल की बैठक में भी दोनों नेता आपस में भिड़ गए थे। इस बैठक में भी विजय सिन्हा और अशोक चौधरी के बीच तकरार हुई थी। बीजेपी विधायकों ने अशोक चौधरी के ग्रामीण कार्य विभाग में ग्लोबल टेंडरिंग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए थे। फिर विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी को गठबंधन धर्म का पालन करने की नसीहत दे दी थी।