पटना

अखिलेश यादव और शत्रुघ्न सिन्हा ने एम्स जाकर की लालू से ​मुलाकात

अखिलेश यादव व शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू से मुलाकात कर उनके हालचाल पूछे।

2 min read
Apr 04, 2018
lalu yadav akhilesh yadav and shatrughan sinha

( पटना ) : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज इन दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में होने के बाद भी उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उनसे मिलना चाहते है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू से मुलाकात कर उनके हालचाल पूछे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मीयां बढ़ गई है।


बुधवार को भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के नेता व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली एम्स जाकर लालू से मुलाकात की। दोनों ने ही अस्पताल में जाकर लालू के हालचाल पूछे। दोनों नेताओं की लालू से मुलाकात के बाद फिर राजनीतिक कयास लगाएं जा रहे है।

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे लालू से मिलने

इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एम्स जाकर लालू से मुलाकात की थी। कुशवाह ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। कुशवाहा और लालू की मुलाकत के बाद राजनीतिक महकमे में हलचल मच गई थी। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से देखा गया था। बाद में कुशवाहा ने साफ किया की वह केवल लालू के हालचाल पूछने के लिए वहां गए थे।

लालू को रिम्स से लाया गया है दिल्ली एम्स

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी पाया गया था। वह झारखंड़ के बिरसा मुंड़ा जेल में सजा काट रहे थे। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए एम्स जैसे अस्पताल में ले जाने की अभिशंसा की थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया था। अस्पताल प्रशासन की माने तों वर्तमान में लालू की हालत स्थिर हैं।

ये भी पढ़ें

मायावती के करीबी रहे इस बड़े अफसर ने लगाया उनपर बड़ा आरोप, SC-ST एक्ट पर दिया बयान
Published on:
04 Apr 2018 05:47 pm
Also Read
View All