पटना

पटना: बदमाशों ने किया रेलवे यात्रियों पर हमला दो की मौत व एक गंभीर घायल

लूटेरों ने अपने चोरी के नापाक इरादों कोे पूरा करने के लिए दो अलग-अलग जगहों पर यात्रियों पर हमला किया....
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 5:59 PM IST
murder
murder

पटना। पटना में चोर बिल्कुल बेखौफ हो गए है। इन लूटेरों ने अपने चोरी के नापाक इरादों कोे पूरा करने के लिए दो अलग-अलग जगहों पर यात्रियों पर हमला किया। हमले में एक यात्री की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया है। एक अन्‍य यात्री का शव पटना गया पैसेंजर की आखिरी बोगी में मिला है। उसकी हत्‍या भी लूट के इरादे से किए जाने की आशंका है।

रज्य में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाएं आम सी हो गई है। इन हमलों में लोगों की मौत लगातार हो रही है। पुलिस इन हमलों पर लगाम लगाने के दावे कर रही है फिर भी हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे ही दो ताजा मामले सामने आए है पटना जंक्शन से जहां बदमाशों ने दो रेलवे यात्रियों की हत्या कर दी जबकि एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पटरी के किनारो चल रहे यात्रियों पर हमला

पहले मामले में रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा के रामभू यादव और रूदल यादव अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस से मंगलवार तड़के पटना जंक्शन उतरे। घर जाने के लिए इन्हें राजेंद्रनगर से खुलने वाली सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़नी थी। दोनों यात्री पटरियों के रास्ते एक किमी पूरब राजेंद्रनगर के लिए निकल पड़े। घात लगाए अपराधियों ने इन्हें काठपुल के पास रोककर लूटपाट शुरू कर दी। पंजाब से मजदूरी कर गाढ़ी कमाई कर घर लौट रहे दोनों ने लुटेरों को कुछ भी देने से मना कर दिया। लुटेरों ने दोनों को चाकुओं से हमला कर जख्मी कर डाला। रूदल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामभू यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन में मिला यात्री का शव

वहीं मंगलवार को ही चोरी के इरादे से यात्री की हत्या करने का दूसरा मामला सामने आया। इस संदर्भ में रेल एसपी ने बताया कि यार्ड में खड़ी पटना गया पैसेंजर की आखिरी बोगी में एक और यात्री का शव मिला है। उसकी भी लूटपाट के क्रम में हत्या का अंदेशा है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों हत्या के मामले सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती