पटना

Video: बेटे को घुड़सवारी सिखाते हुए दिखे मोकामा के ‘बाहुबली’, वीडियो शेयर कर लिखा बेटे की निगरानी में…

Bihar News बाहुबली अनंत सिंह ने अपने बेटे को घुड़सवारी सिखाते वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Aug 27, 2025
Feature image
बेटे को घुड़सवारी सिखाते अनंत सिंह। फोटो -FB अनंत सिंह

Bihar News मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो अनंत सिंह अनंत सिंह अपने बेटे को घुड़सवारी सिखाते दिख रहे हैं। उनका बेटा घोड़े पर सवार दिखाई दे रहा है, जबकि अनंत सिंह खुद कार से उसकी निगरानी करते साथ साथ चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में "लेकर बाघ का करेजा…" का गाना बज रहा है।

छोटे सरकार की निगरानी में लाडले

उन्होने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'छोटे सरकार की निगरानी में घुड़सवारी करते लाडले'। अनंत सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। दरअसल, अनंत सिंह का घोड़ों से काफी लगाव है। पटना की सड़कों पर कई बार उनको घुड़सवारी करते हुए देखा गया है। एक बार वे घोड़ा-बग्‍गी लेकर वि‍धानसभा पहुंचे गए थे। जानवरों के साथ साथ अनंत सिंह को कारों का भी शौक है। उनके पास कई कीमती कारें हैं। कुछ दिन पहले उनके जन्मदिन पर खरीदी गई लैंड क्रूजर जेडएक्स चर्चा में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की कीमत 2.5 से 3 करोड़ के आस पास बताई जा
रही है।

सीएम से मिले अनंत सिंह

कुछ दिन पहले ही अनंत सिंह जेल से बाहर निकले हैं। बेऊर जेल से बाहर आने के बाद से अनंत सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले वे सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब 15 मिनट की बातचीत हुई थी। सीएम से मिलने के बाद अनंत सिंह के घर नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे थे। इन दोनों की मुलाकात राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में रही।

2005 में पहली बार जदयू के टिकट से लड़े थे चुनाव

जदयू के टिकट पर अनंत सिंह 2005 का चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्होंने लोजपा के नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह को
हराकर जीत अपने नाम किया था। 2010 में भी जेडीयू प्रत्याशी के तौर उन्होंने मोकामा से जीत हासिल किया था। 2015 में मोकामा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अनंत सिंह जीत दर्ज किए थे। 2020 के चुनाव में अनंत सिंह जेल में रहते वे राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। लेकिन घर से एके-47 रखने के मामले में अनंत सिंह जेल चले गए। 21 जून 2022 को उन्हें इस मामले में पटना एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई। उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की।

Updated on:
27 Aug 2025 08:25 am
Published on:
27 Aug 2025 08:25 am